फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CISF personnel saved passenger's life by giving CPR at metro station

मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ कर्मी ने सीपीआर देकर यात्री की जान बचाई

Tue, 13 Oct 2020 06:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
CISF personnel saved passenger's life by giving CPR at metro station
मनोज कुमार - फोटो : amar ujala

घिटोरनी मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ कर्मी ने रविवार शाम अचेत होकर गिरे एक यात्री को कार्डियो पल्मोनरी रिससिटैशन (सीपीआर) देकर उसकी जान बचा ली। होश में आने के बाद यात्री ने सीआईएसएफ कर्मी को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


सीआईएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक, घिटोरनी मेट्रो स्टेशन पर रविवार को सीआईएसएफ कर्मी मनोज सुरक्षा में तैनात था। शाम करीब पौने सात बजे मनोज ने देखा कि एक व्यक्ति अचेत होकर नीचे गिर गया है और सांस नहीं ले पा रहा। मनोज ने बिना समय गंवाए यात्री को सीपीआर देना शुरू कर दिया। कुछ देर में उसे होश आ गया।
विज्ञापन


उसकी पहचान दिल्ली निवासी एएम शेख (32) के रूप में हुई। उसने बताया कि अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और वह सांस नहीं ले पा रहा था। उसके बाद वह बेहोश हो गया। उसने सीआईएसएफ कर्मी मनोज को जान बचाने के लिए धन्यवाद दिया। जवान ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही, लेकिन उसने अस्पताल जाने से मना कर दिया। मनोज के इस सराहनीय कार्य के लिए विभाग ने उसकी प्रशंसा की है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed