फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CISF constable commits suicide at metro station

Delhi News: सीआईएसएफ के सिपाही ने मेट्रो स्टेशन पर की खुदकुशी

Thu, 04 Apr 2024 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
CISF constable commits suicide at metro station
पश्चिम विहार वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर खुद को मारी गोली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम विहार वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक सिपाही ने अपने सर्विस हथियार इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सांवरे किशोर (38) के रूप में हुई है। सिपाही के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसकी वजह से कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिवार वालों और साथियों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों की जांच में जुटी है।

मृतक सांवरे किशोर मूलत: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के रहने वाले थे। वह परिवार के साथ नरेला स्थित सरकारी आवास में रहते थे। 2014 में बतौर सिपाही सीआईएसएफ में भर्ती हुए थे। जनवरी 2022 से उनकी तैनाती मेट्रो में थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब सात बजे नांगलोई मेट्रो स्टेशन पुलिस को पश्चिम विहार पश्चिम मेट्रो स्टेशन पर तैनात एक सीआईएसएफ के जवान की खुदकुशी की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्राइम और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से कुछ साक्ष्य हासिल किए। पुलिस परिवारवालों से पूछताछ कर यह पता करने की कोशिश कर रही है कि सिपाही ने किस वजह से परेशान होकर यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed