CISCE-ICSE Board Result: की 10वीं-12वीं की सेमेस्टर-1 परीक्षा के नतीजे सात फरवरी को होंगे घोषित, ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट
स्कूल प्रिंसीपलों को काउंसिल ने सुविधा प्रदान करते हुए प्रत्येक प्रिंसीपल को काउंसिल की ई-मेल आईडी प्रदान की है जिससे कि सीआईएससीई के कैरियर पोर्टल पर जाकर भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंसिल फॉर द बोर्ड इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन के दसवीं (आईसीएसई) व बाहरवीं (आईएससी) के सेमेस्टर-1 परीक्षा के नतीजे सात फरवरी को सुबह 10 बजे घोषित होंगे। इसमें कामयाब होने वाले छात्रों को ही दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट सीआईएससीई की वेबसाइट से देख सकते हैं। इसके साथ ही वह एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। एसएमएस से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए दसवीं के छात्रों को आईसीएसई लिखकर अपना सात अंकों का यूनीक आईडी नंबर टाइप कर इस नंबर पर 09248082883 पर भेजना होगा।
बाहरवीं के छात्रों को रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आईएससी लिखकर अपना सात अंकों का यूनीक आईडी टाइप कर इस नंबर पर 09248082883 पर भेजना होगा। एसएमएस से रिजल्ट में अंकों केसाथ-साथ ईएलजी और एनईएल लिखा होगा। ईएलजी का अर्थ है कि छात्र सेमेस्टर-2 परीक्षा में बैठने के योग्य है। जबकि एनईएल का अर्थ है कि छात्र सेमेस्टर-2 परीक्षा में बैठने के योग्य नहीं है।
स्कूल प्रिंसीपलों को काउंसिल ने सुविधा प्रदान करते हुए प्रत्येक प्रिंसीपल को काउंसिल की ई-मेल आईडी प्रदान की है जिससे कि सीआईएससीई के कैरियर पोर्टल पर जाकर भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। मालूम हो कि कोरोना महामारी के कारण दसवीं बाहरवीं की परीक्षा आधे पाठ्यक्रम के आधार पर सेमेस्टर-1 की परीक्षा दिसंबर-जनवरी में हुई। जबकि शेष आधे पाठ्यक्रम के आधार पर सेमेस्टर-2 की परीक्षा मार्च-अप्रैल में आयोजित होनी है।
ऑनलाइन रिचेकिंग की सुविधा प्रदान की है
काउंसिल ने छात्रों के लिए रीचेकिंग सुविधा का प्रावधान किया है। सीआईएससीई की वेबसाइट पर आवेदन कर छात्र रीचेकिंग की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। रिजल्ट रिचेक के लिए ऑनलाइन माड्यूल पर आग्रह किया जा सकता है। यह सुविधा उन्हें सात फरवरी सुबह दस बजे से 10 फरवरी सुबह दस बजे तक मिलेगी।