{"_id":"6915ebee37b566eee50dc5ff","slug":"cisce-10th-and-12th-exam-dates-announced-ashram-news-c-340-1-del1011-112305-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएससीई : 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएससीई : 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित
विज्ञापन
-10वीं की 17 फरवरी और 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू
-दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट अप्रैल-मई में जारी किया जाएगा
-लगभग 2.6 लाख छात्र दसवीं की परीक्षा में और लगभग 1.5 लाख छात्र बारहवीं की परीक्षा में भाग लेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (10वीं) व इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (12वीं) की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। 12वी की परीक्षाओं की शुरुआत 12 फरवरी 2026 से होगी और 6 अप्रैल को समाप्त होगी। पहला पेपर साइकोलॉजी का होगा वहीं परीक्षाओं का समापन भूगोल के पेपर से होगा। बारहवीं के 50 विषयों की परीक्षा में करीब 1.5 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी 2026 को अंग्रेजी पेपर-1 से शुरू होगी। अंतिम परीक्षा 30 मार्च को इनवॉयरमेंटल साइंस की होगी। दसवीं के 75 विषयों की परीक्षा में 2.6 लाख परीक्षार्थी बैठेंगे। इस वर्ष परीक्षाएं पिछले वर्षों की तुलना में पहले शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं का रिजल्ट अप्रैल-मई में जारी किया जाएगा।सीआईएससीई ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। इसके अतिरिक्त छात्रों को प्रत्येक परीक्षा से पहले 15 मिनट पेपर को देखने का समय दिया जाएगा, जिससे वे प्रश्न पत्र से परिचित हो सकें।
सीआईसीएसई के मुख्य कार्यकारी और सचिव डॉ जोसेफ इमैनुएल ने कहा, इस वर्ष का परीक्षा कार्यक्रम एक संतुलित शैक्षणिक कैलेंडर सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है, जिससे कि छात्रों को यथासंभव प्रमुख विषयों के बीच उचित तैयारी का समय मिल सके। इसे इस तरह से तैयार किया गया है जिससे कि वह अपने पर परीक्षाओं का दबाव महसूस ना करें। सीआईसीएसई बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे किसी अपडेट और सूचनाओं के लिए केवल बोर्ड के आधिकारिक स्रोतों को ही देखें।