{"_id":"6a7a64c7e5c45e3bd80416eb","slug":"chinese-manjha-slits-his-neck-injures-two-fingers-while-trying-to-remove-it-dheeraj-receives-eight-stitches-in-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: चीनी मांझे की चपेट ने आने से कटी गर्दन, हटाने के दौरान दो उंगलियों में गहरे घाव, धीरज को लगे आठ टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: चीनी मांझे की चपेट ने आने से कटी गर्दन, हटाने के दौरान दो उंगलियों में गहरे घाव, धीरज को लगे आठ टांके
Tue, 11 Aug 2026 06:13 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 11 Aug 2026 06:13 AM IST
सार
उत्तम नगर इलाके में चीनी मांझा गर्दन पर लगने से एक स्कूटर सवार 32 साल का युवक बुरी तरह घायल हो गया। पीड़ित के मुताबिक उनकी गर्दन पर आठ टांके लगे हैं। मांझा हटाने के दौरान उनकी दो उंगलियों पर भी गहरे घाव हो गए हैं।
विज्ञापन
चीनी मांझा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तम नगर इलाके में चीनी मांझा गर्दन पर लगने से एक स्कूटर सवार 32 साल का युवक बुरी तरह घायल हो गया। पीड़ित के मुताबिक उनकी गर्दन पर आठ टांके लगे हैं। मांझा हटाने के दौरान उनकी दो उंगलियों पर भी गहरे घाव हो गए हैं। पहचान धीरज कुमार ओझा के रूप में हुई है। घटना के समय वह उत्तम नगर से सामान खरीदकर मुंडका स्थित अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने घायल अवस्था में उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार धीरज कुमार ओझा मुंडका इलाके में फैक्टरी चलाते हैं।
विज्ञापन
5 अगस्त को वह उत्तम नगर से सामान खरीदने के बाद अपनी स्कूटी से जा रहे थे। उत्तम नगर के शिव विहार इलाके में नाला रोड पर ओझा की गर्दन के बाईं ओर पतंग का मांझा गर्दन में लग गई, जिससे उन्हें गहरा घाव हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
प्रतिबंधित चीनी मांझे के साथ पांच गिरफ्तार
स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी में प्रतिबंधित चीनी और मोनोफिलामेंट मांझे की बिक्री के मामले में जांच अभियान चलाकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 45 रील, चरखी और स्पूल प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के बरामद किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त राजबीर सिंह ने बताया कि थाना जामा मस्जिद, हौज काजी, कमला मार्केट और आईपी एस्टेट की टीम ने विशेष अभियान चलाया था।
विज्ञापन