फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Children will prepare for Army and NDA in School of Specialized Excellence

दिल्ली : बच्चे स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस में करेंगे सेना और एनडीए की तैयारी

Sat, 12 Feb 2022 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 05:07 AM IST
सार

यहां विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ-साथ स्मार्ट तरीके से एनडीए और सेना में भर्ती होने के तौर-तरीकों से अवगत कराया जाएगा। पढ़ाई इस तरह होगी कि विद्यार्थी आसानी से सेना और एनडीए की तैयारी कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Children will prepare for Army and NDA in School of Specialized Excellence
demo pic - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सैनिक स्कूल की ‘स्मार्ट नर्सरी’ में अब वतन के रखवालों की पौध तैयार की जाएगी। यहां विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ-साथ स्मार्ट तरीके से एनडीए और सेना में भर्ती होने के तौर-तरीकों से अवगत कराया जाएगा। पढ़ाई इस तरह होगी कि विद्यार्थी आसानी से सेना और एनडीए की तैयारी कर सकेंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार की ओर से झड़ौदा कला में आगामी सत्र 2022-23 से शुरू होने वाला सैनिक स्कूल कहीं न कहीं युवाओं के लिए रोजगार की राह आसान करेगा। यह स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस होगा। दिल्ली सरकार ने बीते साल अपने बजट में इसे शुरू करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही 10 स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस भी इस सत्र से शुरू होंगे।  
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय की ओर से इनमें दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू हो चुकी है। निदेशालय की वेबसाइट www.eduel.nic.in/sose पर 28 फरवरी तक ऑनलाइन फॉर्म लिए जा सकते हैं। इन स्कूलों में केवल 9वीं व 11वीं कक्षा मेें दाखिले लिए जा सकते हैं। 15 से 30 मार्च के बीच एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा। यह स्कूल दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से मान्यता प्राप्त होंगे और इंटरनेशनल बैकलॉरिएट के सहयोग से शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 हुई संख्या : बीते साल सरकार ने 20 स्पेशलाइज्ड स्कूल ऑफ एक्सीलेंस शुरू किए थे। इस साल 10 और शुरू हो रहे हैं। वहीं, एक सैनिक स्कूल शुरू होने से इनकी संख्या बढ़कर 31 हो गई है।

एक नजर...

  • झड़ौदा कला में दिल्ली सरकार इसी सत्र से शुरू करेगी सैनिक स्कूल
  • विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ एनडीए और सेना भर्ती की कराई जाएगी तैयारी
  • 10 स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस भी इस वर्ष हो रहे हैं शुरू
  • 9वीं से 11वीं तक होगी पढ़ाई, आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी को समाप्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed