फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Children from 6 to 12 years age group to be included in screening vaccination

टीकाकरण: एम्स में होगी छह से 12 वर्ष के बच्चों की स्क्रीनिंग, टीके के परीक्षण के लिए सात बच्चों को दी गई डोज

Sun, 13 Jun 2021 02:06 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 13 Jun 2021 02:06 PM IST
सार

छह से 12 साल के बच्चों को भी डोज दी जाएगी। इसके बाद दो से छह साल के बीच के बच्चों को परीक्षण में शामिल किया जाएगा। इसी क्रम में अब सोमवार को छह से 12 वर्ष के बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
 

विज्ञापन
Children from 6 to 12 years age group to be included in screening vaccination
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एम्स में बच्चों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू होने के बाद गुरुवार तक सात बच्चों को वैक्सीन की डोज दी गई। ये बच्चे 12 से 18 साल के बीच के हैं। टीका लगने के बाद सभी बच्चे स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके संपर्क में बनी हुई है। एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डाक्टर प्रो. संजय राय ने बताया कि 28 दिन बाद एंटीबाडी की जांच कर इन्हें दूसरी डोज दी जाएगी। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इन बच्चों की सोमवार को स्वास्थ्य जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट में पूरी तरह से स्वस्थ पाए जाने के बाद इन्हें टीके की डोज दी गई है। इसके बाद दूसरे आयु वर्ग के बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



जांच रिपोर्ट आने के बाद छह से 12 साल के बच्चों को भी डोज दी जाएगी। इसके बाद दो से छह साल के बीच के बच्चों को परीक्षण में शामिल किया जाएगा। इसी क्रम में अब सोमवार को छह से 12 वर्ष के बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस उम्र के बच्चों को टीका देने के बाद दो से छह वर्ष के बच्चों की स्क्रीनिंग का काम शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed