{"_id":"61d8fd0f0fadcd276126f09d","slug":"child-got-noose-around-his-neck-while-swinging-a-swing-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: झूला झूलते समय बच्चे के गले में लगा फंदा, दम घुटने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: झूला झूलते समय बच्चे के गले में लगा फंदा, दम घुटने से हुई मौत
Sat, 08 Jan 2022 08:25 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 08 Jan 2022 08:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Local Source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में झूला झूलने के दौरान फंदा लगने से 13 वर्षीय बच्चे वंश की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। वह अपने माता-पिता और दो भाई व एक बहन के साथ मुकुंदपुर के समता विहार इलाके में रहता था। उसके पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं।
परिवार वालों ने बताया कि वंश की मां अपने पेट का इलाज करवाने कानपुर गई है। बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे। वंश अपने दोस्तों के साथ झूला झूल रहा था। अचानक वंश के गले में झूला की रस्सी का फंदा डल गया।
इससे उसका दम घुटने लगा। उसके सारे दोस्त भाग गए, जबकि उसके छोटे भाई ने घटना के बारे में पिता को जानकारी दी। पिता ने मौके पर पहुंचकर उसे फंदे से निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।