फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chief Minister Kejriwal said That Delhi is safe if a new strain of Corona does not come the government is alert on new cases Latest News Update

दिल्ली: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा- कोरोना का नया स्ट्रेन न आए तो दिल्ली सुरक्षित, नए मामलों पर सरकार सतर्क

Mon, 15 Nov 2021 09:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 15 Nov 2021 09:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने यह बात ऐसे समय में कही है जब दिल्ली के कुछ इलाकों में कोरोना के कुछ मामले बढ़ने लगे हैं। इन इलाकों में प्रतिबंध भी बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन
Chief Minister Kejriwal said That Delhi is safe if a new strain of Corona does not come the government is alert on new cases Latest News Update
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली की बड़ी आबादी कोरोना की वैक्सीन ले चुकी है। वैक्सीन लेने के योग्य आबादी के लगभग 50 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है और लगभग 90 प्रतिशत आबादी को कम से कम एक खुराक लग चुकी है। ऐसे में यदि कोरोना का कोई नया स्ट्रेन नहीं आता है तो दिल्ली वालों को अब कोरोना संक्रमण से कोई बड़ा खतरा नहीं है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बाद भी कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनने और शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियमों का पालन करना ही बेहतर है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह बात ऐसे समय में कही है जब दिल्ली के कुछ इलाकों में कोरोना के कुछ मामले बढ़ने लगे हैं। इन इलाकों में प्रतिबंध भी बढ़ाए गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि सरकार नए मामलों के प्रति पूरी तरह सतर्क है और अधिकारी नए मामलों पर पूरी तरह निगाह रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार पूरी स्थिति पर सतर्क है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह बात यूरोपीय यूनियन के राजदूत एचई उगो अस्तुते से मुलाकात के बाद कही। यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में दिल्ली सरकार के प्रयासों की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि यूरोपीय यूनियन में भी कभी कोरोना को लेकर इतनी ही भीषण समस्या थी, लेकिन उचित उपायों के बाद अब स्थिति नियंत्रण में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed