फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chhota Rajan tested Corona positive

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन हुआ कोरोना संक्रमित

Fri, 23 Apr 2021 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Chhota Rajan tested Corona positive
राजीव कुमार
विज्ञापन

नई दिल्ली। तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना संक्रमित हो गया है। जेल प्रशासन के मुताबिक फिलहाल उसका जेल के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है। कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद छोटा राजन का कोरोना टेस्ट हुआ था। बृहस्पतिवार को उसके संक्रमित होने की जानकारी मिली। इसके बाद वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को कोरोना जांच करवाने और होम क्वारंटाइन में जाने के लिए कहा गया है।
जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने छोटा राजन के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। फिलहाल उसकी हालत ठीक है और जेल के अस्पताल में ही उसका इलाज चल रहा है। कुछ दिन पहले जेल नंबर दो के इसी सेल में बंद बिहार के बाहुबली और पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन भी कोरोना संक्रमित हो गया था। उसे जेल के अस्पताल में इलाज के बाद दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जेल नंबर दो के हाई सिक्योरिटी सेल में दोनों बंद हैं। दोनों की सुरक्षा काफी कड़ी है। जेल के कुछ खास कर्मी ही दोनों से मिलते हैं। जेल नंबर दो में कोरोना के मरीज मिलने के बाद छोटा राजन में भी कोरोना लक्षण पाए जाने के बाद उसका कोरोना टेस्ट किया गया था। जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल नंबर दो में कोरोना के लक्षण वाले कैदियों को अलग रखा जा रहा है और उनका टेस्ट करवाया जा रहा है। साथ ही जेल के अस्पताल के डॉक्टरों को कोरोना के लक्षण वाले ज्यादा से ज्यादा कैदियों की कोरोना जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed