फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chhole-Bhature vender sell more, jellous neighbours kill

ज्यादा बिकते थे ठेलेवाले के छोले-भटूरे, दो भाइयों ने किया कत्ल

Wed, 24 Mar 2021 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Chhole-Bhature vender sell more, jellous neighbours kill
नई दिल्ली। नजफगढ़ में दिल्ली गेट पर रामबिलास की छोले-भटूरे की दुकान खूब चल रही थी। पास में छोले-भटूरे की ही दुकान लगाने वाले मूल रूप से यूपी के संभल निवासी दो सगे भाइयों किशनपाल (25) व विजयपाल (22) को यह बात खटकती थी। उन्हें लगता था कि रामबिलास के कारण ग्राहक उनके पास नहीं आते। दोनों ने मिलकर रामबिलास की गोली मारकर हत्या कर दी। द्वारका की एएटीएस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

द्वारका जिला डीसीपी संतोष कुमार मीणा के अनुसार इस वारदात की सूचना 17 मार्च को मिली थी। नजफगढ़ के मकसूदाबाद निवासी रामबिलास को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता लगा कि रामबिलास नजफगढ़ में दिल्ली गेट पर छोले-भटूरे की दुकान लगाता था। एएटीएस प्रभारी रामकिशन की देखरेख में एसआई कमलेश कुमार व विकास यादव की टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में देखा कि हमलावर बुलेट मोटरसाइकिल पर आए थे। इसके बाद नजफगढ़ के ही रोशन विहार में रहने वाले किशनपाल और विजयपाल को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तमंचा मिल गया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में इन्होंने बताया कि पास में दुकान लगाने वाले रामबिलास से उनका विवाद चल रहा था। रामबिलास की दुकान ज्यादा चलती थी। इसकी रंजिश में वे अपने मामा के साथ रामबिलास को पहले भी मारने गए थे। रामबिलास के साथ एक जानकार होने के कारण ये लौट आए। वापस आते हुए इन्होंने एक फल विक्रेता से दस हजार रुपये लूट लिए थे। 17 फरवरी को जब रामबिलास अपनी रेहड़ी घर में घुसा रहा था, तभी उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों भाइयों की निशानदेही पर इन्हें तमंचा और कारतूस देने वाले अवैध हथियार तस्कर मनीराम उर्फ अजीराम को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चार कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed