{"_id":"63c892f588487e2a207a1030","slug":"checks-of-rs-1-crore-each-handed-over-to-the-families-of-three-corona-warriors-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Warriors: तीन कोरोना योद्धाओं के परिवारों को सौंपे एक-एक करोड़ रुपये के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Warriors: तीन कोरोना योद्धाओं के परिवारों को सौंपे एक-एक करोड़ रुपये के चेक
Thu, 19 Jan 2023 06:16 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 19 Jan 2023 06:16 AM IST
सार
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कोरोना योद्धा बाबरपुर निवासी शिक्षक मुकेश पाल के परिवार को एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान की, जबकि राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने कोरोना योद्धा रोहित के परिवार से मुलाकात कर एक करोड़ रुपये का चैक सौंपा।
विज्ञापन
चेक सौंपते गोपाल राय
- फोटो : Twitter
विस्तार
कोरोना महामारी के दौरान जान गंवाने वाले तीन कोरोना योद्धाओं के परिवारों को दिल्ली सरकार ने एक-एक करोड़ के चेक सौंपे। बुधवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहे अरुण कुमार रक्षित के घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर एक करोड़ का चेक सौंपा। कोरोना महामारी के दौरान मरीजों की मदद करते हुए रक्षित संक्रमित हो गए थे और जान गवां दी।
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कोरोना योद्धा बाबरपुर निवासी शिक्षक मुकेश पाल के परिवार को एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान की, जबकि राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने कोरोना योद्धा रोहित के परिवार से मुलाकात कर एक करोड़ रुपये का चैक सौंपा।
विज्ञापन
इस दौरान ]]उनके साथ कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र के] विधायक मदन लाल सहित राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सिसोदिया ने कहा कि कोरोना योद्धाओं ने महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना ड्यूटी पर मुस्तैदी के साथ काम किया और नागरिकों की इस महामारी से सुरक्षा की। उन्होंने कहा कि देश इन वीर कोरोना योद्धाओं के बलिदान को सलाम करता है।
विज्ञापन