{"_id":"65f86023660e80c7eb06eefb","slug":"cheating-on-the-pretext-of-getting-a-job-two-arrested-ashram-news-c-340-1-del1011-42941-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट: खबर उत्तराखंड और बड़ौत, बागपत के लिए भी उपयोगी हो सकती है
पुलिस ने बुराड़ी में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का किया खुलासा
चार लड़कियों को भी हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बुराड़ी थाना पुलिस ने निजी बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान बड़ौत, बागपत निवासी मोहित कुमार और पुनीत कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने कॉल सेंटर में काम करने वाली चार युवतियों जीतू, पूजा, डिंपल और आरती को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल, एक लैपटॉप, प्रिंटर, दो डेबिट कार्ड, एक फर्जी पैन और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी एचडीएफसी बैंक में नौकरी दिलवाने का झांसा देते थे। मोहित ने डिप्लोमा इंजीनियरिंग की हुई है, वहीं पुनीत कुमार ने होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया हुआ है। आरोपी ओएलएक्स एप के जरिये बेरोजगार लोगों का डाटा जुटाकर उनको अपने जाल में फंसाते थे। इन लोगों ने देशभर के सैकड़ों लोगों के साथ ठगी की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि 15 मार्च को देहरादून एसटीएफ अपने एक मामले में गिरफ्तारी के लिए उत्तरी दिल्ली में आई थी। दिल्ली पुलिस और देहरादून पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के बाद एक आरोपी को दबोचा। उसने इस फर्जी कॉल सेंटर की जानकारी उत्तरी जिला पुलिस को दी थी। जानकारी जुटाने के बाद फौरन इंस्पेक्टर संदीप अहलावत, जसपाल व अन्यों की टीम ने बुराड़ी के कमालपुर में छापेमारी कर मोहित और पुनीत को दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि वह बैंक में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन फीस के अलावा अन्य मदों में रुपये ले लिया करते थे। राहुल और गौतम नाम के आरोपी इनको फर्जी सिमकार्ड व बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे, बदले में उनको 10 फीसदी कमीशन दिया जाता था।