फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cheating gang busted, nine including girl arrested

Delhi News: ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, युवती समेत नौ गिरफ्तार

Mon, 20 May 2024 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
Cheating gang busted, nine including girl arrested
शेयर मार्केट में उच्च निवेश का झांसा देकर ठगी करते थे आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक युवती समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ितों को शेयर मार्केट में उच्च निवेश का झांसा देकर ठगी करते थे। साथ ही ट्रेडिंग एप सीएचसी-एसईएस के माध्यम से निवेश करने का झांसा देते थे। आरोपियों के कब्जे से 84 मोबाइल, 250 सिम कार्ड, दो लैपटॉप, 4 चेक बुक, 5 मतदाता पहचान पत्र, 28 एटीएम कार्ड व 7 कथित फर्म आरएस ट्रेडिंग की 1 बुकलेट बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान मुनीश शर्मा, गौरव कुमार, राम कुमार रमन, परमजीत उर्फ पम्मी उर्फ रिंकू, विकास बंसल, तुषार गर्ग, मनोज बंसल, राजेश कुमार, रचना के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी के अनुसार, मोहन गार्डन, उत्तम नगर निवासी विशाल सोढ़ी ने 17 जनवरी, 2024 को आईएफएसओ यूनिट में शिकायत दी थी कि उसे शेयर मार्केट में ट्रेडिंग एप सीएचसी-एसईएस के जरिये निवेश करा कर उच्च निवेश का झांसा दिया था। साथ ही मनोज कुमार, राजबीर यादव और शैलेन्द्र कुमार की अन्य शिकायतें भी प्राप्त हुईं। उनसे निवेश कराने के नाम पर 2.38 करोड़ रुपये ले लिए गए। मामला दर्ज कर आईएफएसओ में तैनात इंस्पेक्टर सतीश कुमार की देखरेख में एसआई उदयवीर, हवलदार राजेश और हवलदार मनोज की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस को जांच में पता लगा कि पीड़ितों से रकम 25 बैंक खातो में जमा कराई गई है। जांच में पता लगा कि एक संदिग्ध का मोबाइल फोन उस बैंक खाते से लिंक है, जिसमें ठगी की रकम जमा कराई गई है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ के बाद अन्य आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी ऐसे देते थे ठगी को अंजाम
गौरव कुमार, मुनीश शर्मा, विकास बंसल और तुषार नाम के आरोपी लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें अच्छी रकम के बदले उनके नाम पर बैंक खाते खोलने के लिए राजी करते थे। जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी विकास बंसल और उसके सहयोगियों मनोज बंसल, तुषार गर्ग और अन्य ने 400 से अधिक फर्जी फर्में खोल रखी थीं। इन फर्मों से जुड़े 400 से अधिक चालू बैंक खाते भी खोले। जांच के दौरान यह पाया गया कि उन्होंने रिंकू सिंह के नाम पर विकास कुंज, मोहन गार्डन, उत्तम नगर में पंजीकृत आरएस ट्रेडिंग और दिल्ली के नया बाजार, सदर बाजार में पंजीकृत एएम सर्विसेज जैसी कथित फर्जी फर्में भी बनाई हुई थीं। उन्होंने आरएस ट्रेडिंग के नाम पर 11 चालू खाते और एएम सर्विसेज के नाम पर 1 चालू खाते भी खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed