फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cheated thousands of youth in name of job in Indigo Airlines arrested 12 including two gangsters including eight girls

दिल्ली: इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर हजारों युवाओं से ठगी, दो सरगनाओं समेत 12 को दबोचा, आठ लड़कियां भी शामिलc

Sun, 25 Jul 2021 07:18 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 25 Jul 2021 07:18 PM IST
सार

पकड़े गए गैंग सरगनाओं की पहचान गांव कछवाई, एका, फिरोजाबाद निवासी सुरजीत (24) और गांव भिलमपुर, सुजानगंज, जौनपुर, यूपी निवासी सुंदरम गुप्ता (25) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Cheated thousands of youth in name of job in Indigo Airlines arrested 12 including two gangsters including eight girls
arrest - फोटो : istock

विस्तार

देशभर के एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर हजारों नौजवान बेरोजगारों से ठगी करने वाले गैंग का पूर्वी जिला के साइबर सेल ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस संबंध में गैंग सरगना दो युवकों और आठ युवतियों समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पकड़े गए गैंग सरगनाओं की पहचान गांव कछवाई, एका, फिरोजाबाद निवासी सुरजीत (24) और गांव भिलमपुर, सुजानगंज, जौनपुर, यूपी निवासी सुंदरम गुप्ता (25) के रूप में हुई है। आरोपी विभिन्न जॉब पोर्टल्स पर नौकरी दिलवाने का विज्ञापन देते थे। इसके बाद बेरोजगारों से अलग-अलग मदों में रुपये लेकर उनको नियुक्ति पत्र तक दे दिया जाता था। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से 16 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, छह कंप्यूटर, दो वाईफाई राउटर, दो डेबिट कार्ड और 26 हजार रुपये कैश बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों की रिमांड लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की ओर से पूर्वी जिला साइबर सेल को एक शिकायत मिली थी। 

उसमें बताया गया था कि देश के अलग-अलग एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलवाने के नाम पर नौजवानों के साथ ठगी की जा रही है। उसके लिए पूर्वी जिला में कहीं कॉल सेंटर चल रहा है। आरोपी बेरोजगारों से रकम एंठने के बाद उनको अपाइंटमेंट लेटर भी दे रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। 

पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गाजीपुर गांव स्थित एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर फर्जी कॉल सेंटर चलाकर गोरखधंधा कर रहे हैं। पुलिस ने जानकारी पुख्ता करने के बाद कॉल सेंटर पर छापा मारा। वहां से सुरजीत और सुंदरम समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें आठ लड़कियां भी शामिल है।

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सभी लड़के-लड़कियों को छह से आठ हजार रुपये महीना की नौकरी पर रखा हुआ था। यह लोग बेरोजगारों को कॉल कर उनको अच्छी सैलरी दिलवाने का झांसा देकर मोटी रकम एंठ लिया करते थे। इन लोगों ने दक्षिण भारतीय राज्यों के अलावा यूपी, उत्तराखंड, बिहार के हजारों नौजवानों को चूना लगाया है। माना जा रहा है कि आरोपी हजारों लोगों से लाखों की ठगी कर चुके हैं।

ऐसे दिया जाता था वारदात को अंजाम
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह लोग विभिन्न ऑन लाइन जॉब पोर्टल्स पर इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलवाने का झांसा देते थे। जॉब पोर्टल्स की ओर से इन लोगों को बेरोजगारों का डाटा मिल जाता था। उनके डिटेल लेकर कॉल सेंटर से बेरोजगारों से संपर्क किया जाता था। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, इंटरव्यू, नियुक्ति पत्र समेत तमाम खर्चों के नाम पर मोटी रकम एंठ ली जाती थी। रुपये लेने के बाद इनको इंटरव्यू के लिए इंडिगो के दफ्तर भी भेज दिया जाता था। कई मामलों में यह सीधे नियुक्ति पत्र दे देते थे।

एक आरोपी साइंस ग्रेजुएट तो दूसरा अधूरा इंजीनियर
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी सुरजीत जेएस यूनिवर्सिटी, फिरोजाबाद से से साइंस ग्रेजुएट है। वहीं सुंदरम गुप्ता चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा था। छह सेमिस्टर पूरे करने के बाद आरोपी ने बीटेक छोड़ दिया। इसके बाद वह वहां से साहिबाबाद, गाजियाबाद आ गया। बाद में उसकी मुलाकात सुरजीत से हुई। दोनों ने मिलकर फर्जी कॉल सेंटर खोला और आरोपी ठगी करने लगे। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed