फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chatbot will answer the questions related to admission in delhi university

डीयू : दाखिले से जुड़े सवालों का जवाब देगा चैटबॉट, उत्तर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार

Sat, 09 Apr 2022 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 06:28 AM IST
सार

डीयू दाखिला पोर्टल पर चैटबॉट सुविधा से छात्रों को मिलेगी जानकारी। चौबीस घंटे सातों दिन यह सुविधा रहेगी, जवाब के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डीयू ने बीते साल पहली बार चैटबॉट की सुविधा शुरू की थी।

विज्ञापन
Chatbot will answer the questions related to admission in delhi university
Delhi University - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी-पीजी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए 06 अप्रैल से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डीयू में पहली बार स्नातक कोर्सेज के दाखिले प्रवेश परीक्षा से होने हैं। दाखिले से जुड़े छात्रों के कई सवाल है। ऐसे में जल्द ही डीयू से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए छात्रों की मदद केलिए चैटबॉट की सुविधा मिलेगी। इसे डीयू केदाखिला पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए छात्रों को अपने सवाल को लिख कर भेजना होगा जिसकी जानकारी उन्हें जल्द से जल्द मिल जाएगी। 

विज्ञापन


डीयू ने बीते साल पहली बार चैटबॉट की सुविधा शुरू की थी। यह सुविधा काफी सफल रही थी। लिहाजा इसे इस बार भी लाया जा रहा है। डीयू प्रशासन का कहना है कि इसस दाखिले तक छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। साथ ही छात्रों को अपने सवाल के उत्तर के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


चैटबॉट के माध्यम से चौबीस घंटे और सातों दिन इसकी सुविधा मिलेगी। चैटबॉट एक सॉफ्टवेयर आधारित ऐप्लिकेशन है। यह सवाल पूछने पर जवाब देने की सुविधा प्रदान करता है। यह एक प्रकार से ऑटो रिस्पांस सिस्टम है। वहीं प्रशासन छात्रों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क का प्रावधान भी करेगा। जहां वह व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों व अभिभावकों  की मदद के लिए ओपन हाउस और वेबिनार भी आयोजित किए जाएंगे। जिससे कि उन्हें हर प्रकार केसवालों का जवाब मिल सके। दिव्यांग छात्रों के लिए भी अलग से सुविधा दी जाएगी। एक बुकलैट भी तैयार की जा रही है जिसमें छात्रों की ओर से लगातार पूछे जाने वाल सवालों को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed