फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Changes in route of DTC buses during budget session these buses will run on changed route from March 14 to April 8

ध्यान दें: बजट सत्र के दौरान डीटीसी बसों के रूट में बदलाव, 14 मार्च से आठ अप्रैल तक परिवर्तित मार्ग पर चलेंगी ये बसें  

Sat, 12 Mar 2022 06:33 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 12 Mar 2022 06:33 AM IST
सार

14 मार्च से आठ अप्रैल तक करीब इन मार्गों से अकबर रोड, जनपथ, कनॉट सर्कल, केन्द्रीय टर्मिनल की ओर जाने वाली बसें खड़क सिंह मार्ग, पंडित पंत मार्ग से होकर आगे अपने निर्धारित मार्ग पर चलेंगी। इस दौरान रूट संख्या 610, 610बी, 630, 680, 89, 540, 970, 970ए, 970 सी, 604, 620, 632, 781 की बसें परिवर्तित मार्ग पर चलेंगी।

विज्ञापन
Changes in route of DTC buses during budget session these buses will run on changed route from March 14 to April 8
dtc bus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद के बजट सत्र के कारण दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों के रूट में बदलाव किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के उपायुक्त के निर्देश पर डीटीसी ने मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। इस दौरान सुनहरी मस्जिद से रफी मार्ग, संसद मार्ग, रेडक्रॉस रोड, इम्तियाज खान मार्ग से बसों का आवागमन अस्थायी तौर पर करीब तीन हफ्ते तक बंद रहेगा। 
विज्ञापन


14 मार्च से आठ अप्रैल तक करीब इन मार्गों से अकबर रोड, जनपथ, कनॉट सर्कल, केन्द्रीय टर्मिनल की ओर जाने वाली बसें खड़क सिंह मार्ग, पंडित पंत मार्ग से होकर आगे अपने निर्धारित मार्ग पर चलेंगी। इस दौरान रूट संख्या 610, 610बी, 630, 680, 89, 540, 970, 970ए, 970 सी, 604, 620, 632, 781 की बसें परिवर्तित मार्ग पर चलेंगी। संख्या 720, 783, 47, 410,  980, 166, 181, 181ए के यात्रियों को परिवर्तित मार्ग पर बसों में सफर का मौका मिल सकेगा। 19, 400, 433, 460, 490, 500, 520, 270, 310, 391, 740, 740ए, 740बी, 740 एक्सटेंशन, 770 ए बसें भी परिवर्तित मार्ग पर चलेंगी।
विज्ञापन


नेशनल म्यूजियम से चलेंगी डीएस बसें
कर्मियों के लिए (डीएस बस) कृषि भवन से चलने वाली बसों की सेवाएं नेशनल म्यूजियम से चलेंगी और समाप्त होंगी। नई दिल्ली, कनॉट सर्कल, संसद मार्ग से होकर दक्षिण-पश्चिम, पश्चिमी दिल्ली के लिए जाने वाली बसों के रूट में अगर ट्रैफिक पुलिस की ओर से बदलाव किया जाता है तो बसें बाबा खड़क सिंह मार्ग से आगे गंतव्य के लिए आवागमन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed