फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Change in passenger services on Pink Line of Delhi Metro from July 12 to 15

अलर्ट : दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर 12 से 15 जुलाई के बीच यात्री सेवाओं में फेरबदल

Sun, 11 Jul 2021 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Jul 2021 06:03 AM IST
सार

  • मयूर विहार पॉकेट-1 से त्रिलोकपुरी संजय लेक के बीच जारी ओएचई वर्क के चलते मेट्रो सेवाएं रहेंगी प्रभावित

विज्ञापन
Change in passenger services on Pink Line of Delhi Metro from July 12 to 15
pink line metro - फोटो : जी पॉल

विस्तार

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर मयूर विहार पॉकेट-1 से त्रिलोकपुरी के बीच जारी ओएचई वर्क (ओवरहेड इक्विपमेंट इंटरलॉकिंग वर्क) के चलते 12 से 15 जुलाई के बीच इस रूट की मेट्रो सेवाओं में फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन


इन दिनों पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से मयूर विहार फेज-1 सेक्शन और आईपी एक्सटेंशन से मौजपुर-शिव विहार सेक्शन तक ट्रेन सेवाएं रोजाना की तरह जारी रहेंगी जबकि आईपी एक्सटेंशन से त्रिलोकपुरी के बीच और मयूर विहार फेज-1 से मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। वहीं, मंडावली पश्चिम, विनोद नगर, पूर्वी विनोद नगर मयूर विहार फेज-2, त्रिलोकपुरी और मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन बंद रहेंगे। 
विज्ञापन


डीएमआरसी की तरफ से शनिवार को जानकारी दी गई है कि इस अवधि में टर्मिनल स्टेशनों मयूर विहार फेज-1 और आईपी एक्सटेंशन से पहली और आखिरी मेट्रो का समय पहले के जैसे ही होगा। पिंक लाइन मेट्रो के भीतर भी किए गए फेरबदल की घोषणा लगातार होती रहेगी। पिंक लाइन पर सामान्य मेट्रो सेवाएं 16 जुलाई से फिर से शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed