{"_id":"5f676e788ebc3ef47141af41","slug":"chances-of-rain-on-23-24-in-delhi-ncr-ashram-news-noi5374535144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में 23-24 को बारिश के आसार, इस महीने बहुत कम हुई बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में 23-24 को बारिश के आसार, इस महीने बहुत कम हुई बरसात
Mon, 21 Sep 2020 04:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 04:41 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली एमसीआर में बारिश के आसार...
- फोटो : ANI
उमस और गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 23 और 24 सितंबर को झमाझम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार जेनामनि ने कहा कि दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 23 सितंबर को अच्छी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन में पूरे भारत में 7 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है, लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 15 फीसदी कम बारिश हुई है।
विज्ञापन
राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे। पपिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 47 से 86 फ़ीसदी तक दर्ज किया गया। स्काईमेट वेदर के प्रमुख वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार, इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
इससे कुछ हद तक लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं, आगे जब तक पश्चिमी विक्षोभ नहीं बनता है तब तक राजधानी में बारिश की संभावना नहीं है। इस माह के अंत तक राजधानी में सूरज के कड़े तेवर देखने को मिलेंगे।
वहीं, राजधानी के अन्य इलाकों की बात करें तो पालम में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में अधिकतम तापमान 37. 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस, रिज इलाके में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।