फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Challan of 8285 for driving two wheeler without helmet in a week

सख्ती: एक सप्ताह में बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले 8285 का चालान, डराने वाले हैं मौत के आंकड़े

Mon, 28 Feb 2022 11:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Feb 2022 11:31 PM IST
सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक सप्ताह में बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वाले 8285 लोगों का चालान किया है। ट्रिपल राइडिंग के 727 चालान किए गए। इसके अलावा 2769 व्यवसायिक व निजी वाहनों का चालान किया गया।

विज्ञापन
Challan of 8285 for driving two wheeler without helmet in a week
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी दिल्ली में वर्ष 2020 के मुकाबले वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। बावजूद लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। खास बात है कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली तीन मौतों या घायलों में एक दोपहिया वाहन चालक होता है। 
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक सप्ताह में बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वाले 8285 लोगों का चालान किया है। ट्रिपल राइडिंग के 727 चालान किए गए। दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त(ट्रैफिक) विवेक किशोर ने बताया कि हेलमेट के महत्व के बारे में जागरूक करने व ट्रिपल राइडिंग को रोकने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 22 से 27 फरवरी तक अभियान चलाया था।
विज्ञापन


इस दौरान काफी लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान कुल 11781 वाहन चालकों का चालान किया गया। इसमें बिना हेलमेट चलने वाले 8285 लोगों का चलान किया गया। ट्रिपल राइडिंग करने वाले 727 लोगों का चालान किया गया। इसके अलावा 2769 व्यवसायिक व निजी वाहनों का चालान किया गया। व्यवसायिक व निजी वाहनों को तय सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने का चालान किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त विवेक किशोर ने बताया कि दुर्घटना के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि हर तीन मौतों या चोटों में से एक में दोपहिया सवार पीड़ित होते हैं। यह भी देखा गया है कि पीड़ितों (मृत्यु और चोटों) के रूप में दोपहिया वाहनों की हिस्सेदारी धीरे-धीरे बढ़ रही है। 

आंकड़ों का और विश्लेषण करने से पता चलता है कि दोपहिया वाहनों के कई चालक बिना हेलमेट के अपने वाहन चलाते हैं और दिल्ली में ट्रिपल राइडिंग  करते हैं। वर्ष 21 में, वर्ष 2020 में 432 की तुलना में स्कूटर/मोटरसाइकिल से होने वाली 458 घातक दुर्घटनाएं हुईं। साथ ही, वर्ष 2021 में इन दुर्घटनाओं में 471 लोगों की मौत हुई, जबकि 2020 में 441 लोगों की मौत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed