फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   'Centers can become hotspots, CBSE exams are canceled'

‘हॉटस्पॉट बन सकते हैं केंद्र, सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द हों’

Wed, 14 Apr 2021 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
'Centers can become hotspots, CBSE exams are canceled'
नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं रद्द करने की अपील की है। केजरीवाल का कहना है कि परीक्षा केंद्रों को कोरोना हॉटस्पॉट बनने से बचाने के लिए जरूरी है कि दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं रद्द की जाएं। परीक्षा केंद्रों में बड़े स्तर पर कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है। केजरीवाल ने ऑनलाइन परीक्षा या आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर बच्चों को पास करने का विकल्प भी सुझाया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह लहर काफी खतरनाक है, सीबीएसई की परीक्षाओं में छह लाख बच्चे बैठेंगे और एक लाख से अधिक शिक्षक शामिल होंगे। कोरोना की इस लहर में युवा ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं वहीं बच्चे भी संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में बड़े स्तर पर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए परीक्षाएं रद्द करना जरूरी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा हमारे लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने बोर्ड को सुझाव दिया है कि ऑनलाइन परीक्षा या आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर बच्चों को पास किया जा सकता है। इन्हीं तरीकों से उन्हें अगली कक्षाओं में भेजनेे का फैसला होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने तर्क दिया है कि जहां भी कोरोना की दूसरी लहर आई है, वहां परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षाएं पुुराने तरीके से कराने की जिद क्यों : सिसोदिया
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए कहा है कि देशभर में कोविड के मरीजों को देखते हुए अब समय आ गया है कि सीबीएसई परीक्षाएं रद्द की जाएं। उन्होंने सवाल किया कि जब पूरे साल पढ़ाई पुराने तरीके से नहीं हुई, तो साल के अंत में परीक्षाएं पुुराने तरीके से कराने की जिद क्यों हैं। मालूम हो कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीते दस दिन से सोशल मीडिया पर परीक्षाएं रद्द कराने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed