फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   center says delhi was given 27 crores for mid day meal

मिड डे मील के लिए दिल्ली सरकार को दिए 27 करोड़ रुपये: केंद्र सरकार

Wed, 22 Jul 2020 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
center says delhi was given 27 crores for mid day meal
नई दिल्ली। मिड डे मील (एमडीएम) योजना के तहत दिल्ली सरकार को 27 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है। यह जवाब केंद्र सरकार की ओर से मिड डे मील संबंधी जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में दिया गया। जनहित याचिका में अनुरोध किया गया था कि लॉकडाउन में स्कूल बंद होने के दौरान विद्यार्थियों को पका हुआ मध्याह्न भोजन या खाद्य सुरक्षा भत्ता मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ को केंद्र ने सूचित किया कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए केंद्रीय सहायता के तौर पर 27.17 करोड़ रुपये जारी किए गए। केंद्र की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि 29 अप्रैल को नौ करोड़ रुपये और एक मई को 18 करोड़ रुपये से अधिक राशि दी गई। केंद्र ने शपथपत्र दायर करने के लिए अदालत से समय देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

पीठ ने 30 जून को केंद्र से पूछा था कि उसने मध्याह्न भोजन के लिए धन कब और किस महीने में हस्तांतरित किया और दिल्ली सरकार को कब यह राशि मिली। इसके जवाब में केंद्र ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दिल्ली सरकार के वकील ने भी प्रति उत्तर के लिए समय मांगा।
पीठ ने कहा कि 30 जून के आदेश के बावजूद जवाब दाखिल नहीं किया गया और उसने केंद्र एवं दिल्ली सरकार को हलफनामे दायर करने का आखिरी मौका देते हुए अगली सुनवाई के लिए 7 अगस्त की तारीख तय की है। यह जनहित याचिका ‘महिला एकता मंच’ नामक गैर सरकारी संगठन की ओर से दायर की गई।

याचिकाकर्ता का कहना है कि उसका मकसद महामारी के दौरान गरीब बच्चों की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाना है। दिल्ली सरकार ने 30 जून को कहा था कि बच्चों को स्कूलों में मध्याह्न भोजन देने के लिए अभी उसे राशि प्राप्त नहीं हुई है। इस पर अदालत ने कहा था कि मध्याह्न भोजन के लिए बच्चों को महीनों तक इंतजार कराना सही नहीं है। इसलिए इस सम्बन्ध में जल्द कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed