{"_id":"608db89ed13ca21e1f6ad4ea","slug":"center-increases-daily-oxygen-quota-of-delhi-to-590-mt","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe : केंद्र ने दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाकर 590 मीट्रिक टन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe : केंद्र ने दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाकर 590 मीट्रिक टन किया
Sun, 02 May 2021 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 02 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : pti
दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के बीच केंद्र ने राष्ट्रीय राजधानी का दैनिक ऑक्सीजन कोटा 490 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 590 मीट्रिक टन कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, दिल्ली को ओडिशा के कलिंग नगर से अतिरिक्त 75 मीट्रिक टन और ओडिशा के झारसुगुडा की जेएसडब्ल्यू बीपीएसएल से 25 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
मंत्रालय के अनुसार नए आवंटन के साथ ही अब दिल्ली को प्रतिदिन 590 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिलेगी। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते दिल्ली सरकार केंद्र से 976 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की मांग कर रही है। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली को प्रतिदिन 976 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
इस बीच, दिल्ली सरकार ने सभी जिलाधिकारियों से मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाली इकाइयों की 24 घंटे निगरानी करने के निर्देश दिए हैं ताकि जरूरतमंद मरीजों और अस्पतालों को इस जीवनरक्षक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन