फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Celebration in Hindu refugee camp

हिंदू शरणार्थी शिविर में मना जश्न, नाचे लोग

Fri, 13 Dec 2019 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Celebration in Hindu refugee camp
खुशी मनाते लोग। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल (2019) दोनों सदनों में पास होने की खुशी बृहस्पतिवार को दिल्ली के मजनू का टीला स्थित हिंदू शरणार्थी शिविर में जश्न के रूप में दिखाई दी। लोगों के बीच सुबह से ही यहां नेताओं का हुजूम रहा। ढोल-ताशों बजाकर लोग नाच रहे थे और एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी का इजहार कर रहे थे। मिठाइयां बांटी जा रही थी। इनमें कुछ लोग ऐसे भी थे, जिनके जश्न के दौरान आंखों में आंसू छलक उठे। उनका कहना था कि सच्चे मायने में तो वतन वापसी उनकी अब हुई है। इस बीच दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और वरिष्ठ नेता विजय गोयल भी खुशियां साझा करने शिविर पहुंचे। दोनों नेताओं ने उस बच्चे को भी आशीर्वाद दिया, जो हाल ही में जन्मा है और माता-पिता ने उसका नाम नागरिकता रखा है।
विज्ञापन

सुबह से ही शिविर में खुशियों का माहौल था। बच्चों से लेकर युवा तक हर कोई हाथ में तिरंगा लिए नाच गा रहा था। शोभराज का कहना था कि उनकी अब पूरी तरह से वतन वापसी हुई है। इस पल का सपना वे वर्षों से देख रहे थे। वे अपने पिता को याद करते हुए कहते हैं कि यदि पिता जिंदा होते तो ये देख बहुत खुश होते। मीरा देवी ने कहा कि खुशी से झूमने का दिन है। अब उनके बच्चे भी खुद को भारतीय कहने का गौरव हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान विजय गोयल ने कहा कि संसद में मोदी सरकार ने इस बिल को पास करके उन लाखों लोगों को नया जीवन दे दिया है जो अभी तक शरणार्थी थे, लेकिन अब इस देश के नागरिक हो जाएंगे। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के सिंध प्रांत हैदराबाद से वर्ष 2013 में भारत आई वीवा देवी ने विजय गोयल से बातचीत में बताया कि उन्हें वहां पर धार्मिक आजादी नहीं थी। वे कोई त्योहार नहीं मना सकते थे। घर से बाहर जो मंदिर थे, उन्हें नष्ट कर दिया था। केवल घर के अंदर ही वे छिपकर पूजा-पाठ कर सकते थे। सीता ने बताया कि उन पर इस्लाम धर्म कबूलने के लिए दबाव डाला जाता था। एक और शरणार्थी सीताराम ने बताया कि पाकिस्तान में उनकी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। परिवार के बहुत सदस्य अभी भी पाकिस्तान में हैं, जिन्हें पाकिस्तानी सरकार भारत नहीं आने दे रही है। शरणार्थी सुंदर ने कहा कि जब से मोदी सरकार नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 लाई है, उनके घरों में दिवाली मनाई जा रही है। पुलिस बार-बार बॉर्डर पर छोड़ने की बात करती थी, अब हम इस भय से मुक्त हो गए हैं।
रोहिणी में शरणार्थियों ने मनाई दिवाली
रोहिणी स्थित हिंदुओं के शरणार्थी शिविर में बृहस्पतिवार रात दिवाली जैसा जश्न मनाया गया। हर किसी ने अपने घर को मोमबत्ती और दिए से सजाया। दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने यहां लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय की मिसाल विश्व में मिलना कठिन है। अब लाखों शरणार्थी भारत में अपने परिवार के साथ चैन से रह सकेंगे और कानूनी रूप से अपना भरण-पोषण कर सकेंगे।

जब तक सूरज चांद रहेगा, मोदी तेरा नाम रहेगा
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी जब शरणार्थियों से मिलने मजनू का टीला स्थित शिविर पहुंचे तो लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। मनोज तिवारी ने शरणार्थियों का मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि जो लोग इस विधेयक का विरोध कर रहे थे वे शिविर में आकर अपनों के चेहरे की खुशियां देख सकते हैं। इसी बीच शरणार्थियों ने नारे लगाना शुरू कर दिया कि जब तक सूरज-चांद रहेगा, मोदी तेरा नाम रहेगा। मोदी-मोदी के नारों के बीच शरणार्थियों ने विधेयक पास कराने का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed