फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBSE 10th Result 2021: Time May Extend For Uploading 10th Marks

CBSE Class 10 Result: 10वीं के अंक अपलोड करने के लिए बढ़ सकता है समय 

Mon, 05 Jul 2021 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Jul 2021 05:23 AM IST
सार

  • दसवी के रिजल्ट के स्कूल आज तक अपलोड कर सकते हैं अंक
  • अंक गणना में दिक्कत आने पर बढ़ाई तिथि, पहले भी सीबीएसई बढ़ा चुका है तिथि

विज्ञापन
CBSE 10th Result 2021: Time May Extend For Uploading 10th Marks
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई के दसवी के रिजल्ट के लिए स्कूलों के पोर्टल पर बच्चों के अंक अपलोड करने की तिथि सोमवार को समाप्त हो रही है। स्कूलों को अंकगणना में आ रही दिक्कतों के बाद बोर्ड ने इस सप्ताह अंक अपलोड करने की तिथि बढ़ाई थी। इसके बाद भी परेशानी आने पर इस तिथि को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इसकी समीक्षा पांच जुलाई बीत जाने के बाद ही होगी। 

विज्ञापन


एक बार अंक अपलोड प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद बोर्ड रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ायेगा। इसमें 10 से 12 दिन लगने की संभावना है। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के अनुसार अभी पांच जुलाई तक स्कूलों को बच्चों के आंतरिक परीक्षाओं के अंक अपलोड करने हैं। एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद ही बोर्ड रिजल्ट जारी करने की अपनी प्रक्रिया को आगे बढ़ायेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए अभी रिजल्ट जारी करने की तिथि बता पाना कठिन हैं। वहीं पहले बोर्ड ने अंक अपलोड करने के लिए 30 जून तक की तिथि दी थी, जिसे बढ़ा दिया गया था। मालूम हो कि दसवी की परीक्षा रद किए जाने के बाद बोर्ड ने मूल्यांकन की नीति जारी की थी। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि इसी के आधार पर 15 जुलाई तक दसवी के नतीजे जारी किये जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दसवी के रिजल्ट के लिए यूनिट टेस्ट, मिड टर्म, और प्री बोर्ड के अंको की गणना करके ही स्कूलों को अंक अपलोड करने हैं। बोर्ड इसके साथ साथ 12वीं के रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ है। इसके लिए स्कूल अंक अपलोड करने की प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं। जिसके बाद प्रक्रिया को बोर्ड आगे बढ़ायेगा। 12वीं का रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed