{"_id":"60e0af748ebc3ef84c5034e9","slug":"cbse-education-minister-will-launch-ambassador-innovation-program-on-july-16-schools-will-be-able-to-register-by-july-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: शिक्षा मंत्री 16 जुलाई को लॉन्च करेंगे एंबेसडर इनोवेशन कार्यक्रम, 10 जुलाई तक पंजीकरण करा सकेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: शिक्षा मंत्री 16 जुलाई को लॉन्च करेंगे एंबेसडर इनोवेशन कार्यक्रम, 10 जुलाई तक पंजीकरण करा सकेंगे स्कूल
Sun, 04 Jul 2021 12:11 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:11 AM IST
सार
सीबीएसई ने अखिल भारतीय तकनीकि शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) के साथ मिलकर पूर्व में इनोवेशन एंबेसडर कार्यक्रम की शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत शिक्षकों को पांच मॉड्यूल के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
CBSE
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा शिक्षकों को दिए जाने वाला इनोवेशन एंबेसडर कार्यक्रम की शुरुआत आगामी 20 जुलाई से होने जा रही है। शिक्षा मंत्री ऑनलाइन कार्यक्रम 16 जुलाई को लॉन्च करेंगे। इसके लिए सीबीएसई के स्कूल आगामी 10 जुलाई तक अपने शिक्षकों का पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन
सीबीएसई ने अखिल भारतीय तकनीकि शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) के साथ मिलकर पूर्व में इनोवेशन एंबेसडर कार्यक्रम की शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत शिक्षकों को पांच मॉड्यूल के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के विचारों के लिए पोषित करने के लिए उनकी सलाह क्षमता को भी मजबूत करना है। इससे छात्रों को प्रॉब्लम सॉल्विंग व क्रिटिकल थिंकिंग को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
अधिकतम पांच शिक्षकों का होगा पंजीकरण
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक स्कूल अधिकतम पांच शिक्षकों का पंजीकरण करा सकते हैं। सीबीएसई पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रशिक्षण प्रदान करेगा। यानि क्षमता पूरी होने व देरी से आवेदन करने वाले स्कूलों को इस अवसर का लाभ नहीं मिलेगा। बोर्ड ने स्पष्ट ने किया है कि पहले बैच की शुरुआत आगामी 20 जुलाई की जाएगी।
विज्ञापन
कुल 13 से 26 घंटों के होंगे मॉड्यूल
पांच मॉड्यूल के तहत अलग-अलग घंटे निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत पहला मॉड्यूल डिजाइन थिकिंग एंड इनोवेशन 26 घंटे, आडिया जेनरेशन एंड आइडियल हैंड होल्डिंग का 15 घंटे, इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी राइट्स 12 घंटे, प्रोडक्ट प्रोटोटाइप डेवलेपमेंट 13 घंटे व पांचवा मॉड्यूल वित्त, बिक्री एवं मानव संसाधन होगा।