फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBSE class 10th and 12th exam dates announced

सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की परीक्षा तिथियां घोषित

Mon, 18 Oct 2021 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
CBSE class 10th and 12th exam dates announced
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नवंबर में आयोजित होने वाली सत्र-1 की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। बोर्ड ने विषयों को दो भागों मेजर और माइनर में बांटा है। बारहवीं के मेजर (मुख्य) विषयों की परीक्षा की शुरुआत एक दिसंबर को सोशियोलॉजी के पेपर से होगी। बारहवीं की अंतिम परीक्षा 22 दिसंबर को होम साइंस की होगी।
विज्ञापन

वहीं, दसवीं की मुख्य (मेजर) विषयों की परीक्षा की शुरुआत 30 नवंबर को सोशल साइंस के पेपर से होगी। दसवीं की अंतिम परीक्षा 11 दिसंबर को अंग्रेजी की होगी।
सीबीएसई ने दोनों कक्षाओं के माइनर विषयों की परीक्षा तिथियां जारी नहीं की हैं। इन विषयों की परीक्षा तिथियां अलग से स्कूलों को जारी की जाएंगी। हालांकि बोर्ड ने इनकी शुरुआत की तिथि घोषित कर दी है। बारहवीं की माइनर परीक्षा की शुरुआत 16 नवंबर व दसवीं के माइनर विषयों की परीक्षा की शुरुआत 17 नवंबर से होगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के अनुसार माइनर विषयों की परीक्षा तिथियां स्कूलों को अलग से जारी की जाएंगी। बोर्ड की ओर से ही इन परीक्षाओं के पेपर भी भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीबीएसई महामारी के दौरान इन परीक्षाओं को आयोजित कर रहा है। परीक्षा के दौरान बच्चों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। परीक्षा सेंटर उनके होम स्कूल से दूर नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से पहले कक्षाओं को सैनिटाइज किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों व बच्चों से परीक्षा आयोजित करने में सहयोग करने की अपील की है जिससे परीक्षा बिना बाधा और सही तरीके से हो सके। उन्होंने आग्रह किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली किसी भी जानकारी पर भरोसा ना करें। सीबीएसई की ओर से जो भी जानकारी जारी की जाएगी वह बोर्ड की वेबसाइट पर डाली जाएगी।
उन्होंने कहा कि बोर्ड हर संभव प्रयास कर रहा है जिससे छात्रों और अभिभावकों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। रिजल्ट भी जितना जल्दी हो सके जारी किया जाएगा। परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी बच्चों को एडमिट कार्ड पर मिलेगी। सर्दियों के कारण परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है। दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे की बजाय 11:30 बजे से 1:00 बजे तक होगी।

बोर्ड ने कोरोना महामारी के कारण 10वीं 12व परीक्षाओं को दो सत्रों में विभाजित किया है। पहले सत्र की परीक्षाएं नवंबर से शुरू होंगी जबकि दूसरे सत्र की परीक्षाएं मार्च में आयोजित की जाएंगी। पहले सत्र की परीक्षा की समय अवधि 90 मिनट की है जिसमें छात्रों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
दसवीं की परीक्षाएं
30 नवंबर---- सोशल साइंस
02 दिसंबर----साइंस
03 दिसंबर---होम साइंस
04 दिसंबर---बेसिक मैथ, स्टैंडर्ड मैथ
08 दिसंबर--- कंप्यूटर ऐप्लिकेशन
09 दिसंबर--- हिंदी ए व हिंदी बी
11 दिसंबर--- अंग्रेजी
बारहवीं की परीक्षाएं
01 दिसंबर----सोशियोलॉजी
03 दिसंबर----अंग्रेजी कोर
06 दिसंबर----मैथमे टिक्स
07 दिसंबर---- फिजिकल एजुकेशन
08 दिसंबर---बिजनेस स्टडीज
09 दिसंबर---जियोग्रॉफी
10 दिसंबर---फिजिक्स
11 दिसंबर---साइकोलॉजी
13 दिसंबर---अकाउंटेंसी
14 दिसंबर- केमिस्ट्री
15 दिसंबर- इकनॉमिक्स
16 दिसंबर--हिंदी इलेक्टिव व हिंदी कोर
17 दिसंबर ---पॉलिटिकल साइंस
18 दिसंबर---बॉयोलाजी
20 दिसंबर--- हिस्ट्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed