फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   cbse changes 10 12 class board exam dates

सीबीएसई ने दसवीं-बारहवीं की परीक्षा तिथियों में बदलाव किए 

Fri, 05 Mar 2021 05:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 05 Mar 2021 05:56 PM IST
सार

-संशोधित डेटशीट जारी की, दो से तीन परीक्षा तिथियों को ही बदला गया

विज्ञापन
cbse changes 10 12 class board exam dates
demo pic

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं-बारहवीं की कुछ विषयों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है। सीबीएसई ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित वेबसाइट पर भी जारी कर दी है। बोर्ड को कुछ विषयों की परीक्षा तिथियों को लेकर छात्रों से अनुरोध प्राप्त हुआ।

विज्ञापन


वहीं मई में ईद के अवकाश के कारण भी परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है। दोनों कक्षाओं की 13 मई से 16 मई के बीच परीक्षा नहीं होगी। नई परीक्षा तिथियों के अनुसार बारहवीं की फिजिक्स की परीक्षा अब 8 जून को होगी, पहले यह परीक्षा 13 मई को होने वाली थी।
विज्ञापन


वहीं 31 मई को अब गणित की परीक्षा होगी, पहले यह परीक्षा एक जून को होनी थी। 2 जून को होने वाली भूगोल की परीक्षा अब 03 जून को होगी। जबकि दो जून वेब एप्लिकेशन और टूरिज्म की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बारहवीं की पूर्व परीक्षा तिथियों के अनुसार 31 मई को हिंदी इलेक्टिव व हिंदी कोर की परीक्षा होनी थी जो कि अब एक जून को आयोजित होगी। दसवीं कक्षा की परीक्षा तिथियों में गणित, साइंस, संस्कृत, फ्रेंच, रशियन, और उर्दू की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है।  

विज्ञान परीक्षा अब 21 मई को होगी, पहले यह 15 मई को होनी थी। जबकि बेसिक गणित व स्टैंडर्ड गणित की परीक्षा 2 जून को होगी, पहले यह 21 मई को होनी थी। वहीं 02 जून को होने वाली अरेबिक व संस्कृत की परीक्षा अब 03 जून को होगी। वहीं 13 मई को होने वाली मलायम, फ्रेंच, रशियन व उर्दू कोर्स बी की परीक्षा 05 जून को होगी।


बदलाव का कारण
सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारदज ने बताया कि दरअसल 14 मई को ईद है, कुछ जगह ईद 13 को तो कुछ जगह 14 को होगी, इस कारण से कुछ परीक्षा तिथियों को बदला गया है। वहीं कुछ अन्य तिथियों के बदलाव के लिए भी छात्रों से आग्रह मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed