फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Case registered against landlord under various sections

Delhi News: मकान मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

Thu, 28 Sep 2023 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 08:51 PM IST
विज्ञापन
Case registered against landlord under various sections
मुखर्जी नगर के पीजी में आग लगने का मामला
विज्ञापन

चार मंजिला पीजी में 45-46 लड़कियों के रहने का था इंतजाम
पुलिस ने इमारत को सील कर कब्जे में लिया, एफएसएल की टीम ने जुटाए साक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में गर्ल्स पीजी में आग लगने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक कुलभूषण और पीजी चलाने वाले व्यक्ति अमित कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर में लापरवाही बरतकर दूसरे की जान जोखिम में डालने समेत कई धाराओं को शामिल किया गया है।
बृहस्पतिवार को क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। इसके अलावा कुछ छात्राओं और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने फिलहाल छानबीन के लिए इमारत को सील कर दिया है। पीजी में रहने वाली छात्राएं अपने रिश्तेदारों और परिचितों के घर चली गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि इमारत का मालिक कुलभूषण है। 160 गज के प्लॉट पर उसने ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग बनाने के अलावा ऊपर पीजी चलाने के लिए चार मंजिल बनाई हुई है। हर फ्लोर पर बड़े-बड़े हॉल बनाकर उसमें प्लाईबोर्ड के पार्टीशन करने के बाद उसमें छात्राओं के लिए केबिन बनाए हुए हैं। पूरी इमारत में कुल 45 से 46 लड़कियों के रहने की व्यवस्था की गई है। छत पर रसोई बनी है। इमारत में प्रवेश और निकासी के लिए एक दरवाजा है। इसके अलावा ऊपर जाने के लिए एक ही जीना भी है। आग सीढि़यों के पास लगे मीटर के पैनल में लगी। मीटर के पास ई-रिक्शा, कई कूलर और भारी मात्रा में ज्वलनशील कबाड़ रखा हुआ था। आग लगने पर पूरी पार्किंग में फैल गई। हादसे के समय वहां मौजूद कुछ छात्राएं तो निकल गईं, लेकिन 35 छात्राएं और एक बच्चा ऊपर फंस गए। खबर मिलने के बाद दमकल कर्मियों व पुलिस ने आग बुझाने के साथ-साथ इमारत के आगे और पीछे सर्विस रोड पर सीढ़ी लगाकर लड़कियों को उतारा।
विज्ञापन

भीकाजी कामा प्लेस दमकल केंद्र में तैनात एडीओ राजेश कुमार ने बताया कि छात्राओं को सीढ़ी लगाकर निकाल लिया गया, लेकिन तीसरी मंजिल पर चार छात्राएं और एक ढाई साल का बच्चा फंस गया। उस समय उनको बचाने के लिए पड़ोसी की छत पर पहुंचकर आग लगने वाली इमारत की चौथी मंजिल की दीवार को तोड़ा गया। यहां रहने वाली सभी छात्राएं यूपीएससी और एसएससी की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed