फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   case of death due to dog biting a girl child in moti nagar whether the mischief of the children has become fatal

मोती नगर में बच्ची को कुत्ता काटने से मौत का मामला: कहीं बच्चों की शरारत तो नहीं बनी जानलेवा

Tue, 21 Dec 2021 01:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Dec 2021 01:04 AM IST
सार

मोती बाग में स्थानीय लोग इस घटना से काफी दहशत में हैं और घटना के बाद से अपने बच्चों को लेकर काफी सावधानी बरत रहे हैं।

विज्ञापन
case of death due to dog biting a girl child in moti nagar whether the mischief of the children has become fatal
कुत्ता - फोटो : Social media

विस्तार

अभी तक की जांच में पता चला है कि घटना के समय चार पांच कुत्ते पार्क में मौजूद थे। इसी दौरान पार्क में खेलने वाले कुछ बच्चे कुत्तों के साथ शरारत करने लगे। जिससे कुत्ते उन पर भौंकने लगे। कुत्तों को भौंकते देख शरारत कर रहे बच्चे वहां से भाग गए। इस दौरान ही कुत्ते पार्क में खेल रही बच्ची को अपना निशाना बनाया। जांच से जुड़े अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। उनका कहना है कि स्थानीय लोग और बच्ची के पीड़ित माता पिता ने भी इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि मोती नगर में इस तरह की घटना पहली बार हुई है। उनका कहना था कि लॉकडाउन के बाद से इलाके में कुत्तों की संख्या में अचानक बढ़ गई है। उनका आरोप है कि नगर निगम आवारा कुत्तों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। स्थानीय लोग इस घटना से काफी दहशत में हैं और घटना के बाद से अपने बच्चों को लेकर काफी सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में कुत्ते के काटने के मामले 
. 1 दिसंबर 2021: मधु विहार इलाके के एक सोसाइटी में जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने जज को काटा, पुलिस ने शिकायत पर कुत्ते की मालकिन पर दर्ज किया मामला। 
. 25 मई 2019: भलस्वा डेयरी में पत्नी को काटने वाले को युवक ने पीट पीट कर मार डाला। 
. 20 जनवरी 2017: मुनिरका इलाके में अपनी बच्ची को छोडने जा रही मीनाक्षी पर पालतू कुत्ते ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed