फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case filed in delhi

छह करोड़ की हेरोइन समेत पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 24 Nov 2019 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 24 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
case filed in delhi
arrest - फोटो : अमर उजाला

मोहन गार्डन थाना इलाके में पुलिस ने पंजाब के दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने नौ सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है जिसकी कीमत करीब छह करोड़ रुपये आंकी गई है। तस्कर इस खेप को एक नाइजीरियन सप्लायर से लेकर पंजाब जाने वाले थे। पुलिस तस्करों से पूछताछ कर सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


द्वारका जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान सदर बाजार बरनाला पंजाब निवासी रोहित जिंदल (31) और थाना सनाम जिला संगरूर पंजाब निवासी सरजीत सिंह (32) के रूप में हुई है। रोहित पर मादक द्रव्य तस्करी के तीन मामले दर्ज हैं जबकि सरजीत पर छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


मोहन गार्डन थाने में तैनात सिपाही अश्वनी और संदीप बाइक पर 22 नवंबर तड़के साढ़े पांच बजे गश्त कर रहे थे। नाला रोड विपिन गार्डन के पास दो लोगों को संदिग्ध हालत में घूमते देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिसकर्मियों को देखते ही दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। उनके पास से मिले दो पालीथिन में नौ सौ ग्राम हेरोइन मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। रोहित जिंदल ने बताया कि उसके पिता बरनाला में एयर फिल्टर की दुकान में काम करते हैं। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। गलत संगत में पड़कर वह ड्रग का सेवन करने लगा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात मंगल सिंह नाम के व्यक्ति से हुई। जल्द रुपये कमाने के लिए वह सुरजीत के साथ मिलकर मंगल सिंह के लिए ड्रग की तस्करी करने लगा।


मंगल सिंह के निर्देश पर दोनों ने मोहन गार्डन में रहने वाले एक नाइजीरियन युवक से ड्रग की खेप ली थी। सुरजीत ने बताया कि वह अवैध शराब का धंधा करता है। धंधे में नुकसान होने पर वह मंगल सिंह के लिए ड्रग की तस्करी करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed