{"_id":"5dd9929c8ebc3e54e95ebdb2","slug":"case-filed-against-mother-in-delhi-ashram-news-noi474777543","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने प्रेमी के साथ की थी पांच साल के बेटे की हत्या, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने प्रेमी के साथ की थी पांच साल के बेटे की हत्या, तीन गिरफ्तार
Sun, 24 Nov 2019 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
कत्ल के आरोपी गिरफ्त में...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजूरी खास इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर नाले से बोरे में मासूम का शव मिलने के मामले को सुलझाने का दावा करते हुए पुलिस का कहना है कि उसकी मां यूपी में फर्रुखाबाद के गांव बीरपुर निवासी प्रियंका (22) ने अपने प्रेमी मैनपुरी के गांव कोसन निवासी धीरज (22) के साथ मिलकर की थी। धीरज के दोस्त और ईको वैन चालक प्रदीप शर्मा (27) को इनका साथ देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि बुधवार रात धीरज ने मासूम विभु (5) की पिटाई कर दी थी। इससे वह बेहोश हो गया और हालत बिगड़ गई। यह देखकर प्रियंका ने अस्पताल ले जाने के बजाय बेटे का गला घोंट दिया। देर रात प्रदीप की ईको कार से धीरज व प्रियंका शव ले गए और नाले में फेंक दिया। पुलिस ने यह ईको कार बरामद कर ली है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने खजूरी के पास नाले से प्लास्टिक के बोरे में लाश बरामद की। लोकल पुलिस के साथ स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर विनय यादव व अन्य की टीम ने जांच के दौरान सीसीटीवी खंगाले। इसमें एक ईको वैन से महिला व दो युवक लाश नाले में फेंकते दिखे। फुटेज काफी धुंधली थी। महिला और आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
ईको कार के शीशे पर हिंदी में कुछ लिखा था। इसके आधार पर पुलिस ने दयालपुर से इसे खोज निकाला। वैन मालिक प्रदीप शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वह टूट गया। उसने बताया कि नाले से मिला शव प्रियंका के पांच साल के बेटा विभु का था।
पुलिस ने धीरज व प्रियंका को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो प्रियंका ने बताया कि करीब दो साल पहले वह पहले पति जयबीर को छोड़ धीरज के साथ रहने लगी थी। जयबीर से उसके तीन बच्चे थे। जयबीर उसे शराब पीकर पीटता था, इसलिए वह उसे छोड़ आई। प्रियंका ने दावा किया कि उसने धीरज से शादी कर ली थी। प्रियंका के बच्चे धीरज को पसंद नही थे।
इसलिए वह उनको पीटता था। घटना वाले दिन दयालपुर स्थित कमरे पर देर रात धीरज ने विभु को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। उसकी सांसें अटक-अटक कर चलने लगीं। यह देखकर प्रियंका ने बेटे का गला घोंट दिया। धीरज अपने दोस्त व रिश्ते के जीजा प्रदीप के पास हलवाई का काम करता था। उसने रात को फोन कर प्रदीप को ईको वैन लेकर बुलाया और देर रात तीनों ने मिलकर विभु के शव को बोरे में डालकर ठिकाने लगा दिया।