{"_id":"5e06616b8ebc3e87f0307298","slug":"case-filed-against-1-in-delhi-for-shooting-friend-ashram-news-noi482142412","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः कंझावला में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर युवक की हत्या, रंजिश की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्लीः कंझावला में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर युवक की हत्या, रंजिश की आशंका
Sat, 28 Dec 2019 01:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
demo pic
रोहिणी जिले के कंझावला इलाके में बुधवार देर रात ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक युवक की उसके घर के सामने ही हत्या कर दी गई। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से पांच खोखे मिले हैं।
विज्ञापन
मृतक सुनील (34) के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश के कारण उसकी हत्या की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सुनील परिवार सहित कंझावला के कराला गांव में रहता था। परिवार में पिता करण सिंह, मां व अन्य सदस्य हैं। बुधवार रात सुनील घर के बाहर ही मौजूद था। परिजन टीवी देख रहे थे। करण सिंह ने बताया कि अचानक उन्होंने गोलियां चलने की आवाज सुनी।
विज्ञापन
बाहर जाकर देखा कि बाइक सवार तीन युवक उनके बेटे को गोलियां मार रहे थे। उन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग गए। सुनील को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि सुनील को आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां लगी थीं।