फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Car rider crushed two bike riders in road rage, Gambhir

रोडरेज में कार सवार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, गंभीर

Wed, 07 Oct 2020 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Car rider crushed two bike riders in road rage, Gambhir
रोडरेज में कार सवार ने बाइक
विज्ञापन

सवार दो युवकों को रौंदा, गंभीर
सीमापुरी इलाके की वारदात, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
आरोपी ने पहले खड़ी बाइक में मारी टक्कर, झगड़ा होने पर रास्ते में दोबारा पीछे से आकर रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीमापुरी इलाके में सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मारने का विरोध करने पर नशे में धुत कार सवार ने दो युवकों को रौंद दिया। वारदात के बाद आरोपी कार समेत फरार हो गए। गंभीर हालत में दोनों युवकों जुबैर (25) और सिराज (26) को स्वामी दयानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को सफदरजंग रेफर कर दिया गया। अस्पताल में दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों युवकों ने झगड़े के दौरान अपने मोबाइल से आरोपी व उसकी कार की फोटो खींच ली। पुलिस उसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने कार सवार के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक जुबैर अपने परिवार के साथ पुरानी सीमापुरी स्थित सी-ब्लॉक में रहता है। जुबैर यूपी के एक कॉलेज से बीबीए करने के अलावा अपने दोस्त सिराज के साथ पुरानी सीमापुरी स्थित जामा मस्जिद के पास मिल्क शेक की दुकान चलाता है। सिराज भी पुरानी सीमापुरी इलाके में ही रहता है। रविवार रात करीब 12 बजे दोनों बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में दोनों एक रेहड़ी के पास बाइक खड़ी करके अंडे खाने लगे। बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार कार ने खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। जुबैर और सिराज ने विरोध किया तो शराब के नशे में धुत कार सवार दुर्व्यवहार करने लगा। जुबैर व सिराज ने अपने मोबाइल से आरोपी और कार की फोटो खींच ली।
विज्ञापन

शोरशराबा होने पर भीड़ जुट गई। भीड़ ने बीच-बचाव करा दिया। कार सवार वहां से चला गया। इस बीच अंडे खाने के बाद दोनों बाइक से घर लौटने लगे। तभी पीछे से आए आरोपी कार चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक समेत करीब 20 मीटर दूर घिसटते चले गए। टक्कर मारने के दौरान कार का बंपर भी टूटकर वहीं गिर गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। दोनों को पीसीआर की गाड़ी से अस्पताल भेजा गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed