{"_id":"6019a3238ebc3e3a187a87e6","slug":"car-owner-killed-bike-rider-after-road-rage-ashram-news-noi563399153","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडरेज के बाद कार से कुचल बाइक सवार को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडरेज के बाद कार से कुचल बाइक सवार को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। जगतपुरी इलाके में रोडरेज के बाद कार चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार मोहम्मद दानिश (22) की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, गीता कॉलोनी के रानी गार्डन में दानिश मां नफीसा और पांच भाइयों के साथ रहता था। वह भाइयों में सबसे छोटा था और उनके साथ बिस्कुट की बेकरी चलाता था। घर के पास ही दानिश का दोस्त तारिक रहता है। रविवार रात तारिक और दानिश अपने दोस्त इमरान की अपाचे बाइक लेकर खाना खाने खुरेजी के होटल आए थे। इस बीच तारिक का स्कूल का दोस्त विशाल मिल गया। विशाल ने कहा कि वह सड़क पर दोस्त के साथ स्कूटी लेकर खड़ा था। एक कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। विरोध करने पर चालक उल्टा उन्हें धमकाकर डांटने लगा। बाद में उसने दोबारा स्कूटी को टक्कर मारी और भागने लगा।
यह सुनकर बाइक पर दानिश के साथ तारिक कार का पीछा करने लगा। विशाल अपने दोस्त के साथ स्कूटी से था। आरोपी अपनी आई-10 कार लेकर गीता कॉलोनी थाने की ओर भागा। पीछा कर रहे दानिश और तारिक ने कार को कृष्णा नगर मोंगा नर्सिंग होम के पास देखा। बाइक चला रहे दानिश ने कार के आगे बाइक लगाई तो वह टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे में दानिश की बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। दानिश और तारिक जख्मी हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दानिश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने विशाल की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।