{"_id":"5efb96538ebc3e43272dc33b","slug":"car-crushed-4-people-standing-in-line-for-darshan-in-temple-2-dead-ashram-news-noi5204428176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में खड़े चार लोगों को कार ने कुचला, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में खड़े चार लोगों को कार ने कुचला, दो की मौत
Wed, 01 Jul 2020 02:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी इलाके में मंगलवार शाम एक बेकाबू कार ने एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मार दी। सभी हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि सड़क पर चारों ओर खून ही खून फैला हुआ था।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक महिला व दो बच्चों समेत चार लोगों को अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला व एक शख्स को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतकों की शिनाख्त हरीश (40)और विमला (35) के रूप में हुई है। वहीं घायल अंशु (5) और सूरज (11) का अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कार किसी राहुल शर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है। केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार शाम को सूचना मिली कि संकट हनुमान मंदिर के पास रोहिणी सेक्टर-16 में एक बेकाबू एसेंट कार ने कई लोगों को कुचल दिया है। सूचना मिलते ही केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस के अलावा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को पीसीआर की मदद से पहले ही अस्पताल पहुंचाया जा चुका था।
अस्पताल पहुंचने पर रोहिणी सेक्टर-26 निवासी हरीश और शिव मंदिर रोहिणी सेक्टर-25 निवासी विमला को तब तक मृत घोषित कर दिया गया था। डी-ब्लॉक, शिव मंदिर, रोहिणी सेक्टर-25 निवासी अंशु और सूरज गंभीर हालत में मिले। दोनों का इलाज जारी था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मंगलवार को सभी हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए आए थे।
मंदिर में जाने के लिए बाहर लाइन लगी हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने इन सभी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।