{"_id":"6151c71461940027b4563a91","slug":"cancer-patient-files-petition-seeking-second-dose-of-covaxin-instead-of-covishield","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कैंसर मरीज ने कोविशील्ड के बजाय कोवाक्सिन की दूसरी डोज लेने की मांग को लेकर दायर की याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कैंसर मरीज ने कोविशील्ड के बजाय कोवाक्सिन की दूसरी डोज लेने की मांग को लेकर दायर की याचिका
Mon, 27 Sep 2021 06:58 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 27 Sep 2021 06:58 PM IST
सार
याची ने कहा कि उसने पहले कोविशील्ड की डोज 13 मार्च 21 को लगवाई थी, लेकिन रियेक्शन होने के चलते उसे पांच दिन मैक्स अस्पताल में पांच दिन अस्पताल में रहना पड़ा।
विज्ञापन
कोविशील्ड और कोवाक्सिन वैक्सीन
- फोटो : For Refernce Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैंसर मरीज के अधिवक्ता ने कोविशील्ड के बजाय कोवाक्सिन की दूसरी डोज लेने की मांग को लेकर याचिका दायर की है। हाई कोर्ट ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति ने सरकार को इस मामले में अपना पक्ष रखने का निर्देश देते हुए सुनवाई 28 अक्तूबर तय की है।
विज्ञापन
यह याचिका अधिवक्ता मधुर मित्तल ने दायर की है। याची के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि उनका मुवक्किल कैंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित है और उसकी थेरेपी चल रही है। उसे अब बीमारी के अगले इलाज के लिए अमेरिका जाना है और उसके लिए उसे कोवाक्सिन की दोनों डोज लगवाना जरूरी है।
विज्ञापन
याची ने कहा कि उसने पहले कोविशील्ड की डोज 13 मार्च 21 को लगवाई थी, लेकिन रियेक्शन होने के चलते उसे पांच दिन मैक्स अस्पताल में पांच दिन अस्पताल में रहना पड़ा। डॉक्टरों ने उसे अब वैक्सीन की दूसरी डोज कोवाक्सिन लगाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
याची ने कहा कि उसने सरकार की साइट पर जाकर दूसरी डोज के लिए कोवाक्सिन के लिए आवेदन करने का प्रयास किया, लेकिन पंजीकरण के लिए इनकार कर दिया गया। सरकार की साइट में बताया गया कि जिस कंपनी की वैक्सीन की पहली डोज ली गई है दूसरी डोज भी उसी कंपनी की लगाई जाएगी। उन्होंने कहा सरकार विज्ञापनों के जरिए सभी को दोनों डोज लगवाने के लिए कह रही है, लेकिन दूसरी डोज के लिए इस प्रकार से मना कर रही है।
उन्होंने कहा कई मामलों में ऐसा सामने आया है कि जहां एक कंपनी की वैक्सीन के बाद दूसरी डोज दूसरी कंपनी की लगाई गई है तो ऐसे मामलों में बेहतर नतीजे सामने आए हैं। ऐसे में सरकार को निर्देश दिया जाए कि उसे कोविशील्ड के बजाय कोवाक्सिन की दूसरी डोज लेने की मंजूरी प्रदान की जाए।