फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   cab driver rammed into a truck in Delhi's Sarita Vihar

Delhi Accident: कैब ने खड़े ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, गाड़ी से ही जा चिपका चालक; सिर के हुए टुकड़े-टुकड़े

Tue, 22 Aug 2023 11:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 22 Aug 2023 11:04 PM IST
सार

कैब चालक को कहना है कि झपकी लगने की वजह से कैब पीछे से ट्रक में घुस गई। दूसरी घटना में सरिता विहार इलाके में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। इनमें से एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
cab driver rammed into a truck in Delhi's Sarita Vihar
दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुरीबेरी थाना इलाके में एमबी रोड पर कैब ने खड़े ट्रक में पीछे से जबरदस्त तरीके से सोमवार रात को टक्कर मार दी। उस समय ट्रक चालक पीछे स्टेंड में पंचर टायर को रख रहा था। कैब की टक्कर से चालक रामप्रकाश ट्रक के पीछे हिस्से से चिपक गया। उसके सिर के कई टुकड़े हो गए थे। कैब चालक को कहना है कि झपकी लगने की वजह से कैब पीछे से ट्रक में घुस गई। दूसरी घटना में सरिता विहार इलाके में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। इनमें से एक की मौत हो गई।

विज्ञापन

टक्कर से चालक ट्रक के पिछले हिस्से से चिपका
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि गांव बसंतपुर, जिला राय बरेली, यूपी निवासी रामप्रकाश दिल्ली में ट्रक चलाता है। सोमवार रात को उसका ट्रक एमबी रोड पर मेट्रो पिलर नंबर 101 के पास, सुल्तानुपर मेट्रो स्टेशन के नजदीक सोमवार रात को पंचर हो गया। राम प्रकाश ने पंचर टायर को बदल दिया। वह पंचर टायर को ट्रक के पीछे बने स्टेंड में रख रहा था। तभी पीछे की से तेज रफ्तार से आई कैब ने पीछे से जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी। स्वीफ्ट डिजायर कैब का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया। कैब व ट्रक के बीच रामप्रकाश पिस गया। कैब की टक्कर से वह ट्रक के पिछले हिस्से के चिपक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी राहगीर ने सुबह पांच बजे इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी। सूचना के बाद फतेहपुरबेरी थाने में तैनात एमरजेंसी अफसर एएसआई श्रीराम मौके पर पहुंचे। राम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस को रामप्रकाश के शरीर के टुकड़ेे का एकत्रित करने के लिए विशेषज्ञ टीम बुलानी पड़ी। पुलिस ने रामप्रकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी है। एएसआई श्रीराम ने मामला दर्जकर कैब चालक पालम कॉलोनी दिल्ली निवासी गोपाल नारायण मिश्रा(38 ) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

सरिता विहार में तीन दोस्तों को मारी टक्कर
बिन्दुसार कैम्प, अमर कॉलोनी निवासी गोपाल निजी कंपनी में काम करता था। घायल हुए उसके दोस्त अनिल व केतन भी इसी कैंप में रहते हैं। केतन ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अनिल और गोपाल के साथ 20 अगस्त को बदरपुर गया था। वहां से काम खत्म करने के बाद देर रात तीनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। केतन की स्कूटी को अनिल चला रहा था। केतन और गोपाल पीछे बैठे हुए थे।

सरिता विहार मेट्रो स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने आश्रम की ओर आने वाली सड़क पर स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद तीनों दोस्त स्कूटी के साथ नीचे गिर गए। ट्रक चालक ने भागने के चक्कर में गोपाल को कुचल दिया। इसके बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया। केतन और अनिल अस्पताल में भर्ती हैं। सरिता विहार पुलिस ने मामला दर्जकर ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed