{"_id":"60218a148ebc3ed651230226","slug":"buying-a-house-became-easy-interest-rate-on-housing-loan-decreased-ashram-news-noi5645714161","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर खरीदना हुआ आसान, आवासीय ऋण पर ब्याज दर घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर खरीदना हुआ आसान, आवासीय ऋण पर ब्याज दर घटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली में संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर सर्किल रेट घटाने के बाद अब दिल्ली सरकार के सहकारी आवास वित्त निगम ने आवासीय लोन की ब्याज दरों में भी कटौती का फैसला लिया है। ब्याज दरें अब 7.45 से घटाकर 6.75 फीसदी कर दी गई हैं। निगम अध्यक्ष राजेश गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया। सर्कल रेट के बाद ब्याज दरों में कमी से रीयल स्टेट सेक्टर में बूम आने की दिल्ली सरकार को उम्मीद है।
निगम अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि सर्कल रेट के बाद अब आवासीय ऋण की ब्याज दर को 7.45 प्रतिशत से घटाकर 6.75 प्रतिशत कर दिया है। यह दरें निजी बैंकों के औसतन दस फीसदी की तुलना में कम हैं। ब्याज दर कम करने के बाद प्रति एक लाख रुपये पर हर महीने किश्त 760 रुपये होगी जबकि पहले यह 803 रुपये थी। इससे दिल्ली वासियों को हर महीने की किश्तों में राहत मिलेगी। किश्तों में राहत मिलने से ऋण लेने वाले लोगों पर दबाव कम होगा। वहीं वह बचत से अपने परिवार के लिए अन्य खुशियां जुटा सकेगा।
राजेश गोयल ने बताया कि सर्कल दरों में 20 प्रतिशत तक कमी करने के निर्णय से ज्यादा से ज्यादा लोग अचल संपत्ति खरीद सकेंगे और रीयल स्टेट में आई स्थिरता को भी दूर किया जा सकेगा। इससे आवास की कीमतों में कमी आएगी और मध्यवर्गीय ऐसे परिवार जो कई साल से किराये के मकानों में रह रहे हैं, अपने लिए घर खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली में डीडीए, को-ऑपरेटिव सोसाइटी समेत संगठित क्षेत्र की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के लिए निगम ऋण देता है। इसके लिए जरूरी इतना भर है कि संपत्ति दिल्ली में होनी चाहिए। दिल्ली के बाहर से आने वाले लोग भी दिल्ली में संपत्ति खरीदने के लिए बैंक से लोन ले सकते हैं। सर्कल रेट कम करने के बाद सहकारिता मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने निगम को ब्याज दरें घटाने को कहा था। इसी कड़ी में बोर्ड ने इसका फैसला लिया गया।
दिल्ली सरकार ने अचल संपत्तियों का सर्कल रेट घटाने के बाद अब लोन की ब्याज दरें घटाकर दिल्ली वासियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली सहकारी आवास वित्त निगम ने ऋण की ब्याज दरें कम की हैं। इसका फायदा आम लोगों को मिलेगा। उनका दिल्ली में अपना घर होने का सपना साकार होगा।
-राजेंद्र पाल गौतम, सहकारिता मंत्री, दिल्ली सरकार