फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Businessman strangled his girlfriend to death

प्यार में रुखसार को धोखा: लिव इन में रह रही प्रेमिका को कारोबारी ने मारा, फिर यहां छिपा दी लाश; ऐसा खुला राज

Thu, 04 Apr 2024 09:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 04 Apr 2024 09:23 PM IST
सार

डाबड़ी इलाके में गुजरात के सूरत के रहने वाले एक आरोपी ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी अलमारी में शव डालकर फरार हो गया। दोनों लहंगा का कारोबार करते थे।

विज्ञापन
Businessman strangled his girlfriend to death
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

डाबड़ी इलाके में एक कारोबारी ने सहमति संबंध में रहने वाली प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी प्रेमिका के शव को अलमारी में बंदकर फरार हो गया। मृतका की शिनाख्त रुखसार राजपूत (26) के रूप में हुई है। मृतका के पिता और भाई के दिल्ली पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी सूरत, गुजरात का रहने वाला विपल टेलर है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात को गली नंबर-10 राजापुरी के एक फ्लैट में युवती की हत्या किए जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। मौके पर शिकायतकर्ता मेरठ, यूपी निवासी मुस्तकीन मिले। उन्होंने बताया कि वह रुखसार के पिता हैं। उनकी बेटी सूरत, गुजरात के रहने वाले विपल टेलर के साथ अपने फ्लैट में पिछले डेढ़ माह से सहमति संबंध में रह रही थी। दोनों लहंगे का कारोबार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने सुबह फोन कर बताया कि विपल उसके साथ मारपीट कर रहा है और उसकी हत्या कर देगा। जानकारी के बाद वह अपने बेटे के साथ दिल्ली पहुंचे। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी उनकी बेटी से लगातार मारपीट करता था।

पुलिस ने फ्लैट में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अलमारी से रुखसार का शव मिला। उसके शरीर पर मारपीट की वजह से काफी चोट के निशान थे। पुलिस ने क्राइम और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। आशंका है कि आरोपी ने युवती की पिटाई करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की है।


पिता को गुजरात में रहने की बात कही थी
पुलिस सूत्रों का कहना है कि रुखसार ने अपने पिता को गुजरात में रहने की बात कही थी। बुधवार सुबह बेटी के फोन करने पर पता चला कि वह दिल्ली में रह रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि डेढ़ माह से यहां रह रहे थे। पुलिस की जांच में पता चला कि डेढ़ माह पहले ही रुखसार ने इस मकान को खरीदा था और विपल के साथ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed