फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Businessman shot dead in money transaction

रुपयों के लेनदेन में कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Sat, 19 Feb 2022 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Businessman shot dead in money transaction
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर 23 थाना इलाके में शुक्रवार सुबह हार्डवेयर कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की शुरूआती छानबीन में वारदात के पीछे रुपयों के लेन-देन का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त पवन अग्रवाल के रूप में हुई है। वह परिवार सहित चावड़ी इलाके में रहते थे। इसी इलाके में उनका हार्डवेयर का कारोबार है। शुक्रवार सुबह पुलिस को द्वारका सेक्टर 23 इलाके में एक शव मिलने की जानकारी मिली। मौके पर छानबीन के दौरान पता चला कि कारोबारी को दो गोली मारी गई है। पुलिस का कहना है कि कारोबारी की हत्या किसी दूरी जगह की गई होगी, जिसके बाद शव यहां लाकर डाल दिया गया।
विज्ञापन

परिवार वालों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि पवन का रुपयों के लेनदेन को लेकर कमल शर्मा नाम के व्यक्ति से विवाद चल रहा था। आरोपी घटना से पहले पवन के साथ मौजूद था। इसके बाद पुलिस ने पालम इलाके में दबिश देकर कमल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान कमल ने बताया कि दो साल पहले उससे पवन ने लाखों रुपये उधार लिए थे। पिछले दो साल से कोरोना महामारी की वजह बताकर वह पैसा वापस नहीं कर रहा था। बृहस्पतिवार को उसने सहयोगी विशाल के साथ मिलकर उसे पालम स्थित अपने कार्यालय में बुलाया और शराब पिलाने के बाद उसे गोली मार दी। बाद में उसके शव को द्वारका इलाके में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed