फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Businessman robbed on the pretext of being injured on the road

Delhi News: सड़क पर घायल होने का बहाना कर कारोबारी को लूटा

Fri, 10 Nov 2023 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Businessman robbed on the pretext of being injured on the road
मधु विहार इलाके में बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मधु विहार इलाके में सड़क हादसे का शिकार होने का बहाना कर बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया। ऑटो से टक्कर लगने के बाद एक युवक सड़क पर गिर गया। घायल समझकर एक कारोबारी अपनी कार से उतरकर उसकी मदद करने पहुंचे। तभी युवक के साथी बाइक से वहां पहुंचे और कारोबारी के गले से चेन लूटकर फरार हो गए। कारोबारी जब तक कुछ समझ पाते घायल होने का नाटक करने वाला युवक भी पीड़ित को चाकू दिखाकर वहां से भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और फरार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

पीड़ित की पहचान मंडावली निवासी शिव कुमार चौधरी (38) के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह एक सिक्योरिटी कंपनी चलाते हैं। बुधवार की रात वह पटपड़गंज इलाके में स्थित मैक्स अस्पताल के सामने अपनी कार में बैठकर किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि सड़क पर एक युवक ऑटो से टकराकर घायल हो गया है। वह सड़क पर गिर गया था। उसकी मदद करने के लिए वह अपनी कार से उतरकर वहां पहुंचे। वह युवक को उठाने की कोशिश कर ही रहे थे कि बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनके गले से करीब दो तोले की सोने की चेन खींच ली। जब तक वह कुछ समझ पाते, बाइक सवार दोनों बदमाश वारदात को अंजाम देकर एनएच 24 की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed