फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   businessman committed suicide due to financial loss in kalkaji delhi

लोन ने ली जान: वित्तीय घाटे से परेशान कारोबारी ने की खुदकुशी, जेब से मिला सुसाइड नोट

Fri, 02 Jul 2021 10:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 02 Jul 2021 10:16 PM IST
सार

रघुराम सुबह अपने घर से ये कहकर निकले थे कि वह कालकाजी वाले मकान को बेचने के लिए बात करने के लिए जा रहे हैं। जब वह शाम तक घर नहीं पहुंचे तो उनका भतीजा रमेश उन्हें देखने मकान पर गया। फ्लेट का गेट खुला हुआ था और रघुराम ने पंखे से फांसी लगा रखी थी।

विज्ञापन
businessman committed suicide due to financial loss in kalkaji delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालकाजी थाना इलाके में लॉकडाउन के कारण हुए भारी वित्तीय घाटे से परेशान होकर शुक्रवार दोपहर को कारोबारी ने खुदकुशी कर ली। कारोबारी के जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। कारोबारी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि लॉकडाउन के कारण उसे भारी वित्तीय घाटा हो गया था और उस पर पंजाब नेशनल बैंक का 14 करोड़ का लोन हो गया था। वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है। उसकी खुदकुशी के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए और न ही तंग किया जाए। कालकाजी थाना पुलिस ने कारोबारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रघुराम (50) परिवार के साथ हिमगिरी अपार्टमेंट में रहते थे। उनकी ओखला में गत्ते बनाने की फैक्टरी है। उनका कॉलकाजी में एल-1/256 मकान है। वह सुबह अपने घर से ये कहकर निकले थे कि वह कालकाजी वाले मकान को बेचने के लिए बात करने के लिए जा रहे हैं। जब वह शाम तक घर नहीं पहुंचे तो उनका भतीजा रमेश उन्हें देखने मकान पर गया। फ्लेट का गेट खुला हुआ था और रघुराम ने पंखे से फांसी लगा रखी थी। रमेश ने शाम साढ़े चार बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस उन्हें फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कालकाजी थाना पुलिस स्वभाविक मौत की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट को जांच के लिए भेजा जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed