फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Businessman cheated of Rs 40 lakh on the pretext of exporting transformer oil to America

दिल्ली में ठगों ने ठगा: अमेरिका में ऑयल बेचने का दिया झांसा, 40 लाख एठे; कुछ रुपये देखकर फोन भी किया बंद

Thu, 14 Sep 2023 07:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 14 Sep 2023 07:39 PM IST
सार

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में एक कारोबारी को ट्रांसफॉर्मर ऑयल अमेरिका निर्यात करने का झांसा देकर 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 10 फीसदी मुनाफा देने की बात की थी। लेकिन बाद में धमकाने लगे।

विज्ञापन
Businessman cheated of Rs 40 lakh on the pretext of exporting transformer oil to America
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में कारोबारी को ट्रांसफॉर्मर ऑयल अमेरिका निर्यात करने का झांसा देकर 40 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित सुशील बेरवाल (49) की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पीड़ित सुशील ने आरोप लगाया है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी उनको जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने हाथरस, यूपी निवासी कैलाश राणा और इसके पुत्र जावेद के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित सुशील परिवार के छह-ब्लॉक, खिचड़ीपुर, कल्याणपुरी में रहते हैं। इनका ट्रांसफॉर्मर ऑयल का कारोबार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2012 में इनकी मुलाकात कैलाश राणा नामक व्यक्ति से हुई। उसने सुशील को ट्रांसफॉर्मर ऑयल के कुछ ऑर्डर दिए। अप्रैल 2013 में कैलाश ने बताया कि उनकी कंपनी को अमेरिका में ट्रांसफॉर्मर ऑयल निर्यात करने का ऑर्डर मिला है। सुशील से कैलाश ने कहा कि यदि वह उनकी कंपनी को ऑयल देगा तो उसे 10 फीसदी मुनाफा दिया जाएगा। इसके बाद जितने भी ऑर्डर आएंगे, उसकी कंपनी से ही तेल लिया जाएगा। 

विज्ञापन

सुशील ने पेपरों की जांच करने के बाद कैलाश की कंपनी को बाजार मूल्य से कम रेट पर ट्रांसफॉर्मर ऑयल सप्लाई कर दिया। ऑयल के रुपये मांगने पर बार-बार आरोपी टालने लगे। काफी दबाव बनाने पर उन्होंने दो लाख रुपये सुशील के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। फरवरी 2020 में आरोपियों ने सुशील को उसके दफ्तर में पहुंचकर धमकाया और रुपये भूलने के लिए कह दिया।

सुशील ने कई लोगों के जरिये कैलाश पर दबाव बनाया तो वह रुपये जल्द देने की बात करने लगा। लेकिन उसके रुपये नहीं मिला। बाद में पता चला कि आरोपी ने कोई ट्रांसफॉर्मर ऑयल निर्यात नहीं किया है। उसने कई लोगों को इसी तरह ठगा है। मामले की शिकातय पुलिस से की गई। छानबीन के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed