{"_id":"60c59a0d76dd1e132e0f6273","slug":"burari-old-woman-killed-inside-her-house-police-doubts-on-some-close-ones","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात: घर लौटे दंपती तो खौफनाक मंजर देख उड़ गए होश, सामने पड़ी थी मां की लाश, कटा हुआ था गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात: घर लौटे दंपती तो खौफनाक मंजर देख उड़ गए होश, सामने पड़ी थी मां की लाश, कटा हुआ था गला
Sun, 13 Jun 2021 03:21 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 13 Jun 2021 03:21 PM IST
सार
कमालपुर का रहना वाला युवक पत्नी के साथ खजुरीखास इलाके से बुराड़ी स्थित अपने घर लौटा तो वहां मां का शव पड़ा हुआ था। गले पर काटे जाने के और पैरों पर जलाए जाने के निशान थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र के कमालपुर स्थित एक घर में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिला का नाम रजवारी है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि उनकी हत्या गला काटकर की गई है। वहीं, उनके पैरों पर भी जले होने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
मृतक महिला के बेटे ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के खजुरीखास इलाके में गया हुआ था। रात करीब 10 बजे जब दंपती घर वापस आए तो देखा कि मां (राजवारी) का गला कटा हुआ है और उससे खून बह रहा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही पैरों पर जलने के निशान मिलने से उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना बुराड़ी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच कर रही हैं और प्रारंभिक साक्ष्यों के अनुसार किसी पारिवारिक जानकर पर ही वारदात को अंजाम देने का शक जता रही है।
विज्ञापन