{"_id":"6186a8a43b20c3164175bbbc","slug":"builder-arrested-for-duping-ex-cricketer-chetan-sharma-ashram-news-noi614353930","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा को ठगने वाला बिल्डर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा को ठगने वाला बिल्डर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा सहित 12 लोगों से 1.34 करोड़ रुपये ठगने वाले बिल्डर महरौली निवासी समीश चावला (53) को गिरफ्तार किया है। उसने कंपनी में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर उनके रुपये हड़पे थे।
शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में मोनिका और पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा सहित 12 लोगों ने बिल्डर के खिलाफ ठगी की शिकायत दी थी। इसमें आरोप था कि समीश चावला, उसकी पत्नी सीमा चावला और पिता रमेश कुमार चावला ने वर्ष 2017 में शिकायतकर्ताओं को अपनी कंपनी में निवेश करने पर बढ़िया रिटर्न देने का लालच दिया। इस पर उन्होंने कंपनी में 1.34 करोड़ का निवेश किया। जांच में पता चला कि समीश और उसके परिजन आसपास रहने वाले लोगों को कंपनी में निवेश पर बढ़िया रिटर्न का झांसा देते थे। बाद में उन्हें बातों में फंसाकर निवेश करा लेते थे। वह पैसे का निवेश बैंक के जरिए कराते थे।
जांच में पता चला कि शुरुआत में उन्होंने निवेशकों को नियमित रूप से पैसा लौटाया। विश्वास जमा तो उन्होंने ज्यादा रकम लगाने के लिए फंसाया। ज्यादा पैसे आ गए तो मूल राशि भी नहीं लौटाई। पुलिस टीम ने जांच के बाद समीश को 5 नवंबर को महरौली स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।