{"_id":"60185f578ebc3e088e393da6","slug":"budget-2021-india-in-hindi-economic-expert-said-government-presented-a-positive-budget-in-the-corona-era","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक विशेषज्ञ बोले- कोरोना काल में सरकार ने पेश किया सकारात्मक बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक विशेषज्ञ बोले- कोरोना काल में सरकार ने पेश किया सकारात्मक बजट
Tue, 02 Feb 2021 01:36 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
आर्थिक विशेषज्ञ रविंद्र झा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में केंद्र सरकार देश के लिए एक सकारात्मक बजट पेश किया है। इससे मंदी से उबरने में मदद मिलने के साथ-साथ राजघोषीय घाटे को कम करने में भी मदद मिलेगी। खास बात यह कि महामारी के दौर में आए बजट में भी सरकार ने पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने समेत बुनियादी ढांचे के विस्तार के बजटीय आवंटन करके साहसिक कदम उठाया है। वहीं, बजटीय घाटे का नियंत्रित करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
नई केंद्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना की घोषणा सही दिशा में उठाया गया कदम है। इससे न सिर्फ मौजूदा महामारी से निपटने में मदद मिलेगी। वहीं, आने वाली विपदाओं से भी निपटा जा सकेगा। स्वास्थ्य पर आवंटन दुगुना किया गया है। इसके साथ नई स्क्रैपिंग नीति और सार्वजनिक परिवहन को मजबूती देने के लिए बजट में किए गए प्रावधानों को मिलाकर देखें तो अगले कुछ सालों में इसका असर भी जमीन पर दिखने लगेगा। इसका बड़ा फायदा दिल्ली-एनसीआर को होने जा रहा है।
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों को इस बजट से राहत मिली है। अब उनको अपनी पेंशन और ब्याज से होने वाली आय पर रिटर्न फाइल नहीं करने के झंझट में नहीं फंसना पड़ेगा। वह बेवजह की औपचारिकताओं से बच जाएंगे। दिल्ली-एनसीआर में बड़ी संख्या में इस तरह के वरिष्ठ नागरिक हैं, जिनको इसका फायदा मिलेगा। हालांकि, इनकम टैक्स के स्लैब में दूसरे कोई बदलाव न होने से आम लोगों पर न तो कोई अतिरिक्त वित्तीय दबाव पड़ेगा और न ही कोई राहत मिलने नहीं जा रही है।
विज्ञापन
बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी करना एक साहसिक कदम है। इससे बीमा कंपनियों में पूंजी के प्रवाह को बढ़ावा मिलेगा। वहीं कंपनियों के विस्तार को मदद मिलेगी। इसके अलावा नकारात्मक ग्रोथ रेट से सबसे बड़ी मुश्किल घाटे का संभाल पाना था। मौजूदा वित्त वर्ष में वित्तीय घाटा 9.4 फीसदी था। अगले वर्ष 6.8 फीसदी रहने का अनुमान है।
नोट: आर्थिक विशेषज्ञ रविंद्र झा की संतोष कुमार से बातचीत के आधार पर