फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BSF Seema Bhawani Shaurya expedition Empowerment Ride 2022 from Delhi to Kanniyakumari flagged off today

विश्व महिला दिवस 2022: दिल्ली से कन्याकुमारी, बीएसएफ की 36 महिला बाइक राइडर्स तय करेंगी 5,280 किमी का सफर 

Tue, 08 Mar 2022 03:59 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 08 Mar 2022 03:59 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज बीएसएफ सीमा भवानी ग्रुप ने 5 हजार 280 किमी. यात्रा की शुरूआत की। महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए देशभर की 36 बेटियां ग्रुप के साथ 350 सीसी रॉयल इनफील्ड पर दिल्ली से कन्याकुमारी के लिए रवाना हुईं। 

विज्ञापन
BSF Seema Bhawani Shaurya expedition Empowerment Ride 2022 from Delhi to Kanniyakumari flagged off today
बीएसएफ सीमा भवानी ग्रुप - फोटो : एएनआई

विस्तार

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) की 36 महिला बाइक राइडर्स दिल्ली से कन्याकुमारी तक यानी 5,280 किलोमीटर तक की दूरी तय करने के लिए आज सुबह रवाना हो गईं। 36 सदस्यों की ऑल-वुमन डेयरडेविल बाइक राइडर्स टीम का नेतृत्व हिमांशु सिरोही कर रही हैं। 

विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण का दिया जाएगा संदेश 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज 8 मार्च 2022 को शौर्य अभियान 'सशक्तिकरण सवारी-2022' को इंडिया गेट नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाई गई। इंस्पेक्टर हिमांशु सिरोही ने बताया कि ये यात्रा लगभग 5,280 किलोमीटर की है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों तक महिला सशक्तिकरण का संदेश फैलाना है।

विज्ञापन

2016 में हुई टीम की स्थापना 

इस टीम की स्थापना 2016 में हुई थी। बीएसएफ सीमा भवानी ऑल-वुमन डेयरडेविल मोटरसाइकिल टीम ने 2018 और 2022 में राजपथ नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर दो बार अपने कौशल का प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल में ही हुआ प्रमोशन  

हाल में ही प्रमोशन होकर हिमांशु सिरोही इंस्पेक्टर बनी हैं। वो जांबाज महिलाओं का ग्रुप सीमा भवानी टीम की कैप्टन भी हैं। इनफील्ड मोटसाइकिल पर हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए टीम को लीड करती हैं। हाल ही में बीएसएफ के स्थापना दिवस पर उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को सलामी दी थी, जबकि 26 जनवरी को राजपथ पर हिमांशु को राष्ट्रपति को सलामी देने का गौरव प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed