{"_id":"61006e448ebc3e66c913c938","slug":"bses-junior-engineer-turned-robber-to-give-birthday-party-ashram-news-noi596080491","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन की पार्टी देने के लिए बीएसईएस का जूनियर इंजीनियर बना लुटेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन की पार्टी देने के लिए बीएसईएस का जूनियर इंजीनियर बना लुटेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में बीएसईएस का जूनियर इंजीनियर दोस्तों को जन्मदिन की पार्टी देने के लिए लुटेरा बन गया। उसने एक महिला के कान की बाली झपट ली और सुनार को बेचकर मिले पैसों से दोस्तों को पार्टी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान ज्योति नगर निवासी मोहित गौतम उर्फ लव के रूप में हुई। आरोपी को शराब पीने की लत है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक बरामद की है। मानसरोवर पार्क थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि 23 जुलाई को एक महिला ने कान की बाली लूटे जाने की शिकायत एमएस पार्क थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में एक युवक बुलेट बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम देता दिखाई दिया। बाइक की प्लेट पर नंबर नहीं था। फुटेज देखने के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि वारदात को अंजाम किसी स्थानीय शख्स ने ही दिया है। छानबीन के दौरान 25 जुलाई को जगतपुरी में शराब की दुकान के पास पुलिस ने बुलेट बाइक पर सवार युवक को जांच के लिए रोका। बाइक की पीछे वाली प्लेट पर नंबर नहीं लिखा था। शक के आधार पर पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछताछ की। युवक ने महिला से झपटमारी की बात कबूल कर ली।
आरोपी ने बताया कि वह बीएसईएस में जेई है। 25 जुलाई को उसका जन्मदिन था और दोस्तों को पार्टी देनी थी, लेकिन उसके पास रुपयों की कमी थी। पिता ने भी रुपये देने से मना कर दिया था। युवक ने बताया कि उसने एक महिला के कान की सोने की बाली लूटने के बाद अशोक नगर में सुरेंद्र नामक जूलर को बेच दी थी। पुलिस अब सुरेंद्र की तलाश कर रही है।