फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   brutally murdered after raping an elderly woman

बुजुर्ग महिला की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या

Mon, 14 Jun 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
brutally murdered after raping an elderly woman
नई दिल्ली। न्यू अशोक नगर के दल्लूपुरा गांव में एक युवक ने 66 साल की बुजुर्ग महिला की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के गले को दरांती से रेतकर पेट और छाती पर चाकू के 25 से अधिक वार किए। महिला का पूरा पेट फाड़ दिया। इसके बाद भी आरोपी के सिर से खून नहीं उतरा तो उसने महिला के दोनों पैर भी काटने का प्रयास किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला का बेटा रविवार दोपहर घर पहुंचा तो उसने कमरे में मां को निवस्त्र खून से लथपथ पाया। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच के बाद पुलिस ने चंद ही घंटों में सीसीटीवी की मदद से आरोपी विपिन डेढ़ा (30) को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के समय वह नशे में था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और दरांती बरामद कर ली है। सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप का कहना है कि महिला से दुष्कर्म की आशंका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के बेगुसराय निवासी बुजुर्ग महिला अपने बेटे और पोते के साथ दल्लूपुरा गांव में किराये पर रहती थी। महिला का बेटा नोएडा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सुरक्षा गार्ड है, जबकि पोता पास के स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। महिला का बड़ा बेटा गांव में रहता है। महिला घर के पास सब्जियां बेचती थीं। रविवार सुबह बेटा ड्यूटी पर नोएडा चला गया। बुजुर्ग महिला व उसका पोता सब्जी की दुकान पर मौजूद थे। दोपहर करीब 12 बजे महिला अपने पोते से घर जाकर खाना बनाने की बात कर चली गई। इस बीच दोपहर 2 बजे महिला का बेटा घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। मां नग्न अवस्था में खून से लथपथ पड़ी थी। बेटे ने शोर मचा दिया, इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान पता चला कि महिला का दरांती से गला रेतने के बाद चाकू से पेट और छाती पर ताबड़तोड़ वार किए हुए थे।
विज्ञापन

महिला का पूरा पेट फाड़ने के साथ आरोपी ने उसके पैर पर भी दरांती से वारकर उनको काटने का प्रयास किया था। हालात को देखकर मौके पर क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को भी बुलाया गया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस की मॉर्चरी भेज दिया गया। पुलिस ने छानबीन के चंद ही घंटों बाद आरोपी को दल्लूपुरा गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज में खून से लथपथ निकलता दिखा आरोपी
हत्याकांड का पता चलते ही पुलिस अधिकारियों ने जांच के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया। एक टीम ने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, तो एक युवक दोपहर करीब 1.10 बजे महिला के घर में दाखिल होता और 20 मिनट बाद 1.30 बजे खून से लथपथ बाहर निकलता दिखा। तीन से चार जगह आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ। जांच के बाद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार की टीम ने छानबीन के बाद चंद ही घंटों में आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बेरहमी से महिला की हत्या क्यों की, पुलिस उससे पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है।
बेटे को जान का खतरा, दबंग है आरोपी परिवार
दल्लूपुरा में ज्यादातर लोगों का काम किराये पर प्रॉपर्टी देने का है। ज्यादातर परिवार दबंग हैं। महिला के बेटे ने बताया कि वह अपनी मां के साथ करीब 20 साल से दल्लूपुरा में मकान बदल-बदलकर रह रहा था। विपिन का परिवार दबंग है। हत्याकांड के बाद से ही गांव के कुछ लोगों ने उस पर केस वापस लेने का दबाव बना दिया है। दबी जुबान में बेटे ने यहां तक कहा कि कुछ लोगों ने उससे यहां कहा है कि यदि वह गांव वालों का समर्थन नहीं करेगा तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा। गांव के बाकी लोग भी विपिन का ही समर्थन कर रहे हैं। अब महिला के बेटे को अपनी और परिवार की जान की चिंता सता रही है। पुलिस ने पीड़ित को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

गलत हरकतों की वजह से आरोपी की पत्नी छोड़ गई
पुलिस के मुताबिक आरोपी विपिन परिवार के साथ दल्लूपुरा में रहता है। मोटा किराया आने के अलावा विपिन दूध की डेयरी भी चलाता है। गांव के ही एक शख्स ने बताया कि विपिन नशे का आदी है। विपिन की गलत हरकतों की वजह से उसकी पत्नी भी एक साल पूर्व उसे छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed